Harshal Gautam   (Harshal Gautam)
307 Followers · 19 Following

Just pouring my heart out..!!
Instagram: ladki_hu_yaar
Joined 25 July 2017


Just pouring my heart out..!!
Instagram: ladki_hu_yaar
Joined 25 July 2017
22 MAY 2024 AT 21:10

इतना सब हो गया फिर भी क्यों तेरी कमी सी लगती है?
मेरी आंखों में अभी भी नमी सी लगती है।
क्यों ज़िन्दगी में अभी भी सुकून नहीं?
हर सपना हर ख़्वाहिश अधुरी सी लगती है।।

-


27 SEP 2023 AT 0:14


आसान नहीं यूं ही अमृता का इमरोज़ हो जाना,
रकीब का नाम अपनी पीठ पर लिखवाना,
प्रेमिका की कविताओं में उसके आशिक की झलक पाना,
साहिर का नाम दीवारों पर सजना,
महबूब की शख्सियत में ही गुम हो जाना,
आसान नहीं यूं ही अमृता का इमरोज़ हो जाना।

-


21 JUN 2023 AT 20:00

वो देखता है मुझे ऐसे जैसे मैं चांद हूं कोई रौशन।

-


13 JUN 2023 AT 10:04

बिखर जाऊं जो गर तेरी बांहों में कभी,
संवारना भूल जाना उस पल में तुम भी।

-


1 FEB 2023 AT 0:40

सोचा न था तेरा ना होना यूं खलेगा मुझे,
तनहाई का यह रंग तू इस तरह मलेगा मुझे।

तोड़ देगा वफ़ा का हर वो वादा,
कि इस तरह तू छलेगा मुझे।

-


26 OCT 2022 AT 0:15


तेरे लौटने की आस है या वो भी तेरे साथ चली गई?
पता नहीं।

-


11 SEP 2022 AT 1:13

सब कुछ है, हां तेरी कमी भी।

-


3 JUL 2022 AT 23:57

मेरे टूटने की आवाज फिर दब जाएगी तेरे जाने के ग़म के तले।

-


3 JUL 2022 AT 23:52



तुझे पा कर भी खोने का एहसास लगा रहता है,
कभी किसी अपने ने छोड़ा था ऐसे ही बीच रास्ते।

-


25 JUN 2022 AT 0:39


तुझे खो कर गर पा लिया रब भी,
तो वो रब भी क्या रब होगा।

जो मिले सुकून तेरी बाहों के अलावा,
तो वो सुकून भी मुझे ज़हर होगा।।

-


Fetching Harshal Gautam Quotes