सांवली लड़कियाँ
धूप की उस नस्ल से आती हैं
जो खेतों में झुकी औरतों की पीठ पर
पसीने के संग आई थी।
शरमाने पे
उनके गाल गुलाबी नहीं होते,
ना वे काजल से आँखें धारदार बनाती हैं।
उनकी बोली में कोई राग नहीं,
एकदम से कच्चे आम की खटास होती है।
वे जल्दी लड़कों की “क्रश” नहीं बनतीं,
क्योंकि ये देश “रूप” को सिर्फ़ गोरेपन में मापता है।
और सांवली लड़कियाँ के शून्य दशमलव पाँच एनएम की त्वचा के भीतर,
फ़ेयर एंड लवली क्रीम दाखिल कहाँ हो पाती है।
लेकिन एक दिन
ये लड़कियाँ अपने पैरों से धूल झाड़ते हुए कहेंगी—
“हम गोरी क्यों हों?
हम तो धूप की बेटियाँ हैं।
हम तो लाल जलती हुई लकड़ी पे सिंकी रोटियाँ हैं।
हम अपने रंग में
अपने पुरखों की धूप , दुख, और आत्मा लिए जन्मी हैं!”
सांवली लड़कियाँ
नीम की छाँव जैसी होती हैं,
झीनी ,कड़वी, मगर ठंडी।
-
GouRav AgaRwal
(g®√_Thöùght.. !!)
1.3k Followers · 2.8k Following
Àb àá hï g¥e hø tö føllôw √ kπlö😅😝😎
Joined 5 April 2018
10 APR AT 21:19
3 FEB AT 21:32
अकेले बेठे गुजर गई बसंत पंचमी
किसी दौर मे हम भी
पुरा गांव नापा करते थे..!
❣️-
3 JAN AT 19:58
16 SEP 2024 AT 19:19
आज मन कर रहा था कोई
गहरी बात लिख दू...
फिर सोचा मेने तु डूब
गई तो
लेने के देने पड़ जाएगे..!!
❣️
-
19 JAN 2024 AT 19:28
मैं काबिल नहीं हैं "राम" तेरा शुक्राना कैसे अदा करूं
ना मिट्टी मेरी ना रूह मेरी बता क्या अर्पण करूं..!!
❣️ जय श्री राम ❣️-
5 DEC 2023 AT 13:30
लाख तुम्हें चाहने
वाले होंगे
लेकिन तुम्हें
महसूस सिर्फ
मेंने किया है..!
❣️
-
23 NOV 2023 AT 21:27
मैं काबिल नहीं हैं " श्याम" तेरा शुक्राना कैसे अदा करूं
ना मिट्टी मेरी ना रूह मेरी बता क्या अर्पण करूं..!!
❣️ जय श्री श्याम ❣️-
11 JUL 2023 AT 22:10
इसरो वाले भईया
राकेट मे एक चिट्ठी भी बांध दो
कि करवा चौथ को तनिक जल्दी आया करे.
😂😅😎
चन्द्रयान 3
🇮🇳-
31 MAY 2023 AT 12:43
इस दर्दे दिल कि कुछ
सुनो न...
बहोत दिनो से तुमने कुछ लिखा नही है
अब तो कुछ लिख दो न..!!
❣️
-