Gaurav nema Garments   (Gaurav nema garments)
247 Followers · 437 Following

अंतर्मन में संघर्ष, मुस्कुराता चेहरा, मजबूत जिग़र, व्यंकटेश बालाजी की अतिवेशेष कृपा..
Joined 20 May 2018


अंतर्मन में संघर्ष, मुस्कुराता चेहरा, मजबूत जिग़र, व्यंकटेश बालाजी की अतिवेशेष कृपा..
Joined 20 May 2018
5 OCT 2022 AT 11:39

"जय श्री राम"
विजयादशमी मनाने का अर्थ सिर्फ रावण का पुतला जलाना ही नही, अपितु हमें एक दूसरे के प्रति अपने द्वेष भाव, अहंकार, लोभ-मोह एवं अपने अवगुणों का त्याग कर एकजुटता के लिये प्रयास करने होंगे..
आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं..
"जय श्री राम"
गौरव गारमेंट्स&बैग्स कालापीपल



-


28 FEB 2022 AT 15:30

सही निर्णय कभी नही लिये जाते..
सिर्फ़ निर्णय लिये जाते हैं, और उन्हें सही प्रमाणित किया जाता है..

-


23 FEB 2022 AT 0:37


*हिसाब क्या रखें*

समय की...
इस *अनवरत* बहती धारा में...
अपने चंद सालों का...
*हिसाब* क्या रखें...!!

जिंदगी ने..
दिया है जब इतना..
*बेशुमार* यहाँ..
तो फिर ..
जो *नहीं* मिला उसका
हिसाब क्या रखें..!

दिन हैं, *उजालों* से..
इतने भरपूर यहाँ..
तो रात के *अँधेरों* का..
हिसाब क्या रखे..!!

*खुशी* के दो पल..
काफी हैं..खिलने के लिये..
तो फिर.. *उदासियों* का..
हिसाब क्या रखें..!!

मिले हैं *फूल* यहाँ..
इतने किन्हीं अपनों से..
फिर *काँटों* की..
चुभन का हिसाब क्या रखें .. !!

*कुछ* तो जरूर..
बहुत कुछ *अच्छा* है..सभी में ..
फिर *जरा* सी.. *बुराइयों* का..
हिसाब क्या रखें..!!
🙏🙏🙏🙏

-


22 FEB 2022 AT 11:20

सिर्फ़ पैसा कमाना ही सम्पत्ति नही है,
अगर आपके पास अपने सुख-दुःख में साथ देने वाले मित्र, रिश्तेदार व सम्बन्धी हैं, तो यह भी एक बहुत बड़ी कमाई है..

-


21 FEB 2022 AT 17:20

एक बार जो गिर गए नज़रों से, वो फिर खड़े नही होते..
सिर्फ़ बड़ी-बड़ी बातें करने से, इंसान बड़े नही होते..

-


7 FEB 2022 AT 14:15

विधाता का एक अदभुद नियम है,
जैसा हम दूसरों के लिये सोचते हैं,
वैसा हमारे साथ घटित होता है..

"सबके लिये अच्छा सोचिये"
"आपके इष्ट आपके साथ अच्छा ही करेंगे"

-


8 DEC 2021 AT 22:57

सुखी रहने के हजार उपाय हैं,
पर दूसरों से ज्यादा सुखी रहने का
कोई उपाय नही है..

-


25 NOV 2021 AT 23:36

जब तुम किसी के लिये एक दरवाज़ा बंद कर रहे होते हो,
तभी उसके लिये कुदरत दो दरवाजे दूसरे खोल रही होती है..
"सरल भाषा में इसे ही भाग्य कहते हैं"..

-


11 NOV 2021 AT 19:43

घोड़ा तभी तक घोड़ा है, जब तक रेस के मैदान में है..
तांगे में बंधते ही खच्चर से ज्यादा कुछ नहीं..😊😊

-


15 OCT 2021 AT 10:42

विजय प्राप्त करने के लिये धन-बल,अहंकार की नहीं, अपितु
सहज-सरलता एवं साहस की आवश्यकता है..
"विजयादशमी की आपको हार्दिक शुभकामनाएं"..
"जय श्री राम"

-


Fetching Gaurav nema Garments Quotes