Gaud Arun   (✍️..Arun)
369 Followers · 191 Following

Joined 10 August 2017


Joined 10 August 2017
10 NOV 2022 AT 21:23

हम आज बस हारे नही है
हम आज रौंदे गए है🏏
हम ही नही हमारे सपने भी
वो भी उस समय
जब हर कोई कहता है
अब दौर चल रहा है तुम्हारा😔

-


29 JUL 2022 AT 22:26

शुक्र है कि
तेरी चाहत में मैने
खोया नही..खुद को
वरना अब
तेरे जाने के बाद
कहां-कहां ढूंढता मैं..खुद को..💔

-


1 JUL 2022 AT 22:31

अक्सर सोचते है हम
की ये गलत है
फिर भी छुप-छुप कर इश्क कर रहे हैं
ना जान ले कोई
ये नादानी हमारी
इस बात से भी डर रहे हैं
फिर भी इश्क कर रहे हैं...❤️
सच ये है कि
बहुत दर्द है जिंदगी में
बस एक दूजे के बहाने ही
थोड़ा बहुत अपने लिए
अपनी खुशी में ढल रहे हैं
शायद इसी लिए हम दोनों
ये इश्क कर रहे हैं...💌

-


25 JUN 2022 AT 22:35

ख्वाब अधूरे सही
फिर भी कुछ हसरते पूरी करते चलें
कुछ बनने की चाहत में
फिसल रहा है वक्त
इस वक्त से चुराकर
कुछ पल खुद के लिए भी जीते चलें🙋

-


15 JUN 2022 AT 22:23

न जाने क्यों हो जाती हैं ये जरूरी
चाहते उधर भी हैं
चाहते इधर भी हैं
फिर भी चाहतो को बस
दिल मे ही दबाये रखना है
ना जाने कैसी है ये मज़बूरी
तुम, मैं और ये दूरी....

-


15 JUN 2022 AT 22:12

मेरी तमाम हसरतें
बस तेरी ही तरफ आती है..💌
है कौन हम तेरे
जो तू हर बार उन्हें
अपने आगोश में सजाती है..❤️

-


14 JUN 2022 AT 22:23

अभी पिछले ही मोड़ पर तो
मिले थे हम
अजनबी बनकर,
और तुम छाई गई हो मुझ पर
तपती घूप में
मदहोश सी घटा बनकर,
ना पिछला साथ लम्बा था
न अगले सफ़र के कोई निशान नए
लेकिन इस भूलभुलैया में भी
तुमने थमा है हाथ मेरा,
एक हमसफ़र बनकर...❤️

-


9 JUN 2022 AT 21:45

पा तो नही सकता
बस दूर से देखता हूं तुझे
फिर भी हर घड़ी, हर साँस
जीता हूँ मैं तुझे..❤️

-


9 JUN 2022 AT 12:13

इस भागदौड़ से दूर सुकून चाहिए तो
बताओ कहाँ चले..?🤔
जनता हूँ जवाब सबका एक ही होगा
चलो बचपन की शाम में लौट चले..😍

-


5 JUN 2022 AT 0:35

बचपन मे जो दिन
सबसे ज्यादा खुशी लाता था
आज वो बहुत सारी उदासी देता है
बडे होने के जोश की जगह
ये दिन अब धीरे धीरे
बूढा होने का अहसास देता है
पर क्या करे दिन है तो आयेगा भी
सपनो से दूर होने पर भी
सब अपनो के साथ
थोड़ा बहुत जशन मनाएंगे भी
अब जरूरी तो नही की
मुस्कुराता हुआ चेहरा
सब कुछ सही कहता है
सच मे ये खास दिन
अब बहुत उदासी देता है..😏
(A Spical Day for me..)

-


Fetching Gaud Arun Quotes