Garima  
195 Followers · 9 Following

Joined 21 June 2020


Joined 21 June 2020
22 MAR AT 9:23

एक पल में हमारी जिन्दगी क्या से क्या हों जाती है,
कभी खुशियों से तो कभी गमों से भर जाती हैं।

-


28 JUL 2023 AT 13:23

कभी देखा है कल-कल कर बहती झरना,
बाधा रूपी चट्टान को काटकर गिरती झरना।

कभी सुना है मधुर-मधुर गीत गाती झरना,
वातावरण को मनमोहक बनाती झरना।

कभी सोचा है रोज कितनों के चेहरे पे खुशियां लाती झरना,
कितनों को यादगार पल तोहफे मे देती झरना।

खुद पे विश्वास करके निरंतर बहती झरना,
और हर पल का आनंद लेना सीखाती है झरना।

कभी देखा है कल - कल कर बहती झरना,
बाधा रूपी चट्टान को काटकर गिरती झरना।

-


19 MAY 2023 AT 21:48

कभी - कभी खुशियां हमे ऐसे मिल जाती है,

जैसे कोई तोहफा दे रहा हो।

-


18 MAY 2023 AT 19:46

आँसू
आँसुओ से हर किसी का राब्ता होता हैं,
जन्म से मृत्यु तक हर वक्त साथ होता हैं।

खुशी में, गम में, क्रोध में, अकेलेपन में बहने लगता है,
फिर खुद ही समझदार बनकर रुक जाता है।

आँसुओ का कोई रंग नही होता है,
लेकिन कभी वह रंग बदलने की कोशिश नहीं करता है।

कोई आँसुओ का मजाक उड़ाता है तो कोई उस पे क्रोध करता है,
पर कोई ये नही जानता है कि आँसू कीमती होता है।

'गरिमा' आँसू जैसा दोस्त सभी को नही मिलता हैं,
और जिसको मिलता हैं वह बड़ा खुश नसीब होता है।

आँसुओ से हर किसी का राब्ता होता हैं,
जन्म से मृत्यु तक हर वक्त साथ होता हैं।

-


15 MAR 2023 AT 18:38

अंदर से रोता है मन,
पर बाहर से बहुत मुस्कुराता है।

खुद से करता हजारों सवाल ,
पर एक का जवाब न पाता है

सैकड़ो की भीड़ में ,
खुद को अकेला पता है।

सबका भला करता है,
पर कोई न उसका अच्छा चाहता है।

अंदर से रोता है मन,
पर बाहर से बहुत मुस्कुराता है।

-


13 JAN 2022 AT 16:38

आज फिर सूरज ढल गया
और हमने कुछ किया ही नही

क्या, कब, कहां, कैसे करेंगे
जरा सा भी सोचा ही नही

जिम्मेदारीयां बढ़ती जा रही
पर कोई फैसला लिया ही नही

आज फिर सूरज ढल गया
और हमने कुछ किया ही नही।

-


13 JAN 2022 AT 13:21

माना! सबकों खुश नहीं किया जा सकता...
पर उनके मुस्कुराने की वजह तो बना जा सकता है ना..

-


13 JAN 2022 AT 13:13

ये धरती
ये आकाश
ये पवन
ये सूरज
ये नदिया
ये चाँद
ये सितारा
ये घटा
ये बारिश
ये पेड़
ये फूल
ये फल
ये प्राणी
ये प्रकृति
और तुम कुछ भी बेवजह नही है।

-


10 JAN 2022 AT 17:00

अरे हाँ ! मुश्किल तो था...
पर आगे भी तो बढ़ना था...

-


10 JAN 2022 AT 16:56

जी हाँ ! मुश्किल तो था...
पर नामुमकिन नही था...

-


Fetching Garima Quotes