मैंने,
तुम्हारी तस्वीरो मे,
अपने द्वारा दिया गया,
झुमका तक,
पहचान लिया।
और एक तुम हो,
जो मेरा प्यार नही पहचान पाई।।-
Gagan Nagar
(गगन नागर)
212 Followers · 864 Following
Profession- "CA"
Passion - "Writing"
Instagram - gumnam_shayr
Passion - "Writing"
Instagram - gumnam_shayr
Joined 22 July 2017
1 SEP 2023 AT 20:00
7 AUG 2023 AT 0:05
उसे पूरे मन से मनाने मे क्या शर्म,
जो तुम्हारे रूठने पर मन से ना हारा हो।।-
13 JUN 2023 AT 12:07
बहुत कम बोलती है वो,
मुझे उससे कम ही बुलवाना है।
अरे वो सबको 'जी' कर के कहती है,
मुझे बस मेरे लिए आगे 'आ' लगवाना है।।-
4 JAN 2023 AT 23:37
इश्क़, प्यार, मोहब्बत, love दुनिया कहती है,
अलग अलग नाम से।
पर मुझे सिर्फ,
तुम्हारा नाम पता है।।-
1 DEC 2022 AT 0:02
सीने मे रोज,
थोड़ा थोड़ा,
दर्द होते देख रहा हूँ।
मै रोज,
माँ बाप को,
बूढ़े होते देख रहा हूँ।।-
22 SEP 2022 AT 19:32
वैसे तो अब कोई भी रिश्ता नही है,
मेरा उससे।
वो बात अलग है की,
मेरे शब्दो मे अभी भी वो कैद है।।-
1 SEP 2022 AT 0:01
जब कोशिशो के बाद भी,
रिश्ते ना बदले ना।
तब सबसे पहले,
रास्ते बदल लीजिए।।-
8 AUG 2022 AT 20:35
दौड़ने को दिल करता है,
घर की तरफ।
फिर,
घर की तरफ,
देख,
रुक जाता हूँ मै।।-
10 JUL 2022 AT 0:16
अक्सर छूट गए,
पीछे,
कितने ही रिश्ते।
सिर्फ इस बात पर की,
हम आगे,
कैसे बढ़ गए।।-