6 SEP 2019 AT 11:47

लगा सको तो बाग लगाओ।
आग लगाना मत सीखो।।
जला सको तो दीप जलाओ।
दिल जलाना मत सीखो।।
कर सको तो काम कर लो।
नाम करना मत सीखो।।
दे सको तो दान दे दो।
जान लेना मत सीखो।।
सीखो तो कुछ ऐसा सीखो।
लाखो मे तुम एक दीखो।।
क्या मार सकेगी मौत उसे।
औरो के लिए जो जीता है।।
मिलता है जहाँ का प्यार उसे।
औरो के आँसू जो पीता है।।
Queen of Beauty

-