21 JUN 2021 AT 22:54

डग मगाए जो कदम आज
तुम वही संभाल जाना
थकान महसूस हो
तो बेशक थोड़ा थम जाना
पर ध्यान रहे
तुम वो आगे भागने वाला
खरगोश मत बन जाना ।
अंतिम गंतव्य तक
राह याद रखना
और जहां थमे थे तुम
तुम वहां से जल्द बढ़ना
अड़चन बहुत होंगे राह में
तुम औरों की तरह
आगंतुक मत बन जाना
कदम उठाके
गंतव्य की राह तक
चलते जाना चलते जाना ।

- Ekta sharma