Ekta Dubey   (एकता दुबे)
4 Followers · 4 Following

मन की बात बस जुबां तक...❤️
Joined 14 February 2024


मन की बात बस जुबां तक...❤️
Joined 14 February 2024
5 HOURS AGO

तेरे ख़याल पर मेरे चेहरे का खिलना,
जादूगर तुम हो या ख़याल तुम्हारा....!

-


27 APR AT 20:39

इबादत करने में मशरूफ हैं अभी
इश्क़ के लिए जनम दूसरा लेंगे...!

-


25 APR AT 14:24

प्रेम से पहले मैं तुम्हे रखूंगी
तुम नहीं तो प्रेम नही..!

-


22 APR AT 20:15

वो पांव पकड़ेंगे तो माफ़ी दे भी देंगे
दिल हो या घर हम मैला नही रखते...

-


21 APR AT 1:01

मृत्यु जा रही थी अपना सामान लेकर
जीवन को ये कहकर की जीते रहो...!

-


19 APR AT 19:34

मर जाते हैं बहुत से विचार
शब्द बनने से पहले ही
जो न कभी कहे गए
न सुने गए..

रह गए प्रेमिकाओं के
मन तक
जो न कभी लिखे गए
न पढ़े गए...!

-


17 APR AT 13:51

राम नाम रख लोगे पर वो भाव कहां से लाओगे?
केवट सी श्री राम के खातिर नाव कहां से लाओगे?
संघर्षों में लड़ने वानर ढेर कहां से लाओगे?
भाते हैं जो राम को जूठे बेर कहां से लाओगे..?

-


16 APR AT 18:20

मर मर के जीने वाला ये ज़िद्दी मन,
यक़ीनन ही मर जाने पर फिर से
जीने
की ज़िद करेगा..

-


16 APR AT 17:13

मैं तुम्हारी आंखों में कभी
आंसू नहीं आने दूंगा!

प्रेम में बहे आंसुओं का कारण
प्रायः यही कहने वाले बनते हैं..!

-


16 APR AT 15:11

मन में आए हर एक विचार को
हम साथ लेकर नही चल सकते
बहुत छोड़ने पड़ते हैं जीवन में
आगे बढ़ते रहने के लिए!

-


Fetching Ekta Dubey Quotes