Ehsaas ke Panne   (Ehsaas ke Panne)
147 Followers · 178 Following

read more
Joined 28 January 2021


read more
Joined 28 January 2021
10 OCT 2021 AT 22:54

Be not okay
It's okay to cry
When life becomes hell
It's okay to yell
When everything scares
It's okay to stop
When something seems dead

-


28 SEP 2021 AT 18:59

शामें रंगीन सी नजर आने लगी है,
लगता है दिल कमबख्त,
फिर अंधेरों को अपना दोस्त मानने लगी है।।

-


28 SEP 2021 AT 18:58

बिना मंजिलों का
रास्ता होना चाहता हूं,
मैं तेरी ख्वाहिशों का
एक हिस्सा होना चाहता हूं।।

-


23 JUL 2021 AT 8:43

बीता वक्त जैसे लौटकर नहीं आता,
जाने वाले लौट कर आया नहीं करते।
अजीब दुनिया है,
कहकर वक्त का अभाव है,
जीते जी उनके साथ नहीं बैठते,
और जाने के बाद
बड़ी गिलानी से पूछते हैं,
क्या जाने वाले लौट नहीं सकते?

-


7 JUL 2021 AT 0:24

हमने फिर उनको पा लिया
माना वो दुर थे हमसे
पर आज फिर उनको
हमेशा के लिए अपना बना लिया।।

-


7 JUL 2021 AT 0:07

लहरों से जो टकरा जाए,
वह नाव है पिता,
जो कड़ी धूप में,
ठंडी छाया पहुंचाए,
वह पेड़ है पिता,
और जो खुद के सपने मार कर,
बच्चों के लिए इमारत बनाएं,
वह मजदूर है पिता।

-


6 JUL 2021 AT 15:22

काश मेरी मोहब्बत मेरे पास होती,
मेरे जीने की पूरी आस होती,
आज मर रही हूं
उसकी मोहब्बत पर,
काश हमारी उससे
एक मुलाकात होती।।

-


5 JUL 2021 AT 13:43

आज भी खयालो में
उनका दीदार होता है,
हर रोज मुझे उससे
प्यार होता है,
हां नहीं है वह साथ मेरे,
नहीं है वह साथ मेरे,
जाने क्यों दिल पर
उसके नाम का जिक्र
बार-बार होता है?

-


14 JUN 2021 AT 23:12

तुम क्यों बंदिशे रखते हो?
आज़ाद करो मुझे,
तुम जो वफ़ा-शि'आर की बातें करते हो,
ज़रा साबित करो इसे,
और जो तुम छुप छुप कर वार करते हो,
सामने आकर बर्बाद करो मुझे,
यह जो तुमने वफ़ा-शि'आर का नकाब पहना है,
आज ज़रा बेनकाब करो इसे।।

-


13 JUN 2021 AT 1:26

रोशनी अगर ढल जाए,
तो तप और जप से ही आग जलता है।
तुम मेहनत करके तो देखो,
आखिर अंधेरा भी उजाले में बदलता है।।

-


Fetching Ehsaas ke Panne Quotes