Dr. Swati Saxena   (स्वाति 'स्निग्धा')
187 Followers · 7 Following

read more
Joined 19 July 2019


read more
Joined 19 July 2019
30 AUG 2023 AT 14:15

दुनिया का हर भाई इतना मर्यादित हो...
कि...
दुनिया की किसी बहन को सुरक्षा की आवश्यकता ना पड़े...
इसी कामना के साथ...
भाई-बहन के वचन और साथ के त्यौहार रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं...!!!

-


1 JAN 2023 AT 2:14

नवल वर्ष का नव आगमन,
नवल वर्ष में नव 'स्व' का सृजन...!!!
(शेष अनुशीर्षक में...)

नवल वर्ष के नव आगमन पर नव 'स्व' का सृजन हो...
इसी कामना के साथ नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं...!!!

-


14 NOV 2022 AT 12:37

दुनिया के हर बच्चे को उसका बचपन पूरी तरह जीने का अधिकार प्राप्त हो...
और...
हर वयस्क या वृद्ध जीवन की चाही-अनचाही दौड़ के बीच भी बचपन वाली उस दूधिया हँसी को बरकरार रख पाए...
इसी कामना के साथ सभी को...
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...!!!

-


6 NOV 2022 AT 14:52

जिसने बहन के जाने के बाद के सूनेपन को महसूस कर लिया...
उसने जीवन के बहुत बड़े खालीपन और उसकी सच्चाई को समझ लिया...!!!

-


6 NOV 2022 AT 14:47

बहन ने मुझे कई बार कसकर गले लगाया...
कि, मेरी व्यथा का कुछ भाग वो बाँट ले जाए...
मैं बस शांत उसके गले लगी खड़ी रही...
पलटकर उससे भी अधिक कसकर उसे गले नहीं लगा पाई...
कि...
कहीं मेरा दुःख उसे छू ना जाए...!!!

-


25 OCT 2022 AT 22:24

बात तो तुम्हारी और मेरी साथ दीये जलाने की थी ना...
(शेष अनुशीर्षक में...)

-


24 OCT 2022 AT 11:30

एक दीप धरें मन के द्वारे...
जला करे जो नित साँझ सकारे...
मिटा दें सब अंतर्मन के अंधियारे...
तन-मन-जीवन में हों चिर उजियारे...!!!
🙏शुभ दीपावली🙏

-


8 OCT 2022 AT 17:29

'तुम'
तुम्हारे साथ होने पर वो जो मैं निश्चिंत हो जाती हूँ ना...
ज़िंदगी के माथे पर पड़ी चिंता की लकीरों को मिटाने वाली...
बस, वही निश्चिंतता हो तुम...!!!

-


5 OCT 2022 AT 13:55

प्रकांड पंडित, शिव भक्त, महा रचियता, कुशल राजनीतिज्ञ, सुशासक, आयुर्वेद, तंत्र, वास्तु, ज्योतिष आदि अनन्य विद्याओं के ज्ञाता रावण को केवल उसके दो अवगुणों ने मिट्टी में मिला दिया...
तो हम तो साधारण इंसान हैं...
अवगुण छोटा हो या बड़ा उसके साथ होने पर हार तो नियत है...
क्योंकि, जीत सदा अच्छाई की ही हुई है और होती रहेगी...
बुराई पर अच्छाई, अवगुणों पर सद्गुणों, अधर्म पर धर्म, अनीति पर नीति की विजय के त्यौहार विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं...!!!

-


28 SEP 2022 AT 16:07

Mother : You have a very big heart... Aren't you being great...?
Daughter : I just love hard like you...!!!

-


Fetching Dr. Swati Saxena Quotes