dr.Kavita Suryavanshi   (Dr Kavita suryavanshi)
452 Followers · 133 Following

कुछ अधुरी ख्वाहिशें और
कुछ रुठे इंसान...बस...
इन्हीं में उलझी है हर जान....
Joined 27 February 2019


कुछ अधुरी ख्वाहिशें और
कुछ रुठे इंसान...बस...
इन्हीं में उलझी है हर जान....
Joined 27 February 2019
13 JUL 2024 AT 7:58

जिंदगी गुलाब है
है तो लाजवाब है
ना है तो सुखा बाग है
पंखुड़ियों में लिपटी हुई
जैसे कोई सौगात है
बिखरी पड़ी है खुशबुएँ
देखो बेहिसाब है
ये जिंदगी के गीत भी
होते बड़े अजीब हैं
बजे कहीं शहनाईयाँ
कहीं ये शोक गीत से
ये जिंदगी के पाठ हैं
हर पाठ एक सीख हैं
13जुलाई2024

-


25 FEB 2024 AT 5:31

अतीत से लेकर सीख
वर्तमान सुधारेंगे
भविष्य तुम्हें भी हम
कर्मों से सँवारेंगे....

25/2/24

-


4 OCT 2023 AT 15:11

माँ और माँ की बातें
जैसे ....
जीवन की कड़कती धूप में
शरद पूर्णिमा की रातें
श्वास-श्वास में बहती रहती है
हृदयगति-सी माँ की यादें ♥️



4अक्टूबर23



-


19 APR 2023 AT 19:47

विनम्रता,विश्वास और हृदय में सच्चा प्रेम जहाँ संबधों को पोषित करता हैं वहीं दोगला,रुखा, मतलबी, चालाक और लालची स्वभाव रिश्तों की नींव कमजोर करता है!!
19अप्रैल2023

-


26 JAN 2023 AT 1:37

ये दुनिया सुख-दुख का सागर
किसी की सुख से भरी गगरिया
किसी की दुख से भारी गागर
ढोए जिसको नर-नारी
बस यही जीवन की कहानी...
29/11/21

-


13 SEP 2022 AT 1:54

फिर फना हो गया कोई इश्क़ में तेरे...!
तू चाँद है ये उन आशिकों का कसूर नहीं..!!
13सितंबर2022
12:48am

-


10 SEP 2022 AT 3:25

वो इंतजार कर रहे बर्बादी का मेरी...!
मैं आबाद ही कब थी कोई बता दे उन्हें...!
9सितंबर2022
11:48pm

-


16 AUG 2022 AT 16:06

🌸सुकून मिल जाता है🌸

खोजने से मिल ही जाता है सुकून
यदि हम
वास्तव में आध्यात्मिक गुणों से परिपूर्ण हैं
ईश्वर को जानते हैं
मानते हैं
पूजते हैं
ईश्वर से आत्मिक प्रेम करते हैं❤️
16/8/2022
4:04pm

-


8 APR 2022 AT 11:44

इक ज़ख़्म सिल दो मेरा
गहरा बहुत है
अपनों का दिया है
दुखता भी बहुत है...
8अप्रैल2022
11:40am

-


17 MAR 2022 AT 23:28

🌺🌈🌺
रंगों का त्यौहार है
चहुँओर आनंद है, उत्साह है, बहार है
क्यूँ उदास होना, क्यूँ आँखें भिगोना
द्वार आई रंगों संग खुशियों की मौजों से
घर का कोना-कोना भिगोना
खुशियाँ मिले अपार
जीवन सार्थक हो
हो सबका बेड़ा पार
कृपा बरसे रंगों संग
सब हों मालामाल
ऐसी है शुभ भावना
स्वीकार करो शुभकामना...🙏😊
17मार्च2022
6:25pm— % &

-


Fetching dr.Kavita Suryavanshi Quotes