मेरे माथे का चंदन तू चमकता भाल हो जाए
हमारे दिल में तेरा नाम सालों साल हो जाए।
Happy new year.......💐-
Dilip Kumar Pareek
(डॉ. दिलीप कुमार पारीक)
92 Followers · 21 Following
Writer of the book.... बीज हूँ मैं, क्या कहती हो..., चिड़कली
मुस्कुराना पड़ता है।
सामने विपदा... read more
मुस्कुराना पड़ता है।
सामने विपदा... read more
Joined 16 July 2017
1 JAN 2024 AT 8:55
5 SEP 2023 AT 6:57
अ अनार से चालू होकर
दुनिया बतलाए मास्टर जी।
डस्टर, कॉपी, तख्ती, स्याही
सबसे समझाए मास्टर जी।
रोज सुबह स्कूल और मन की
घण्टी बजाए मास्टर जी।
मन का मैला हाथ का थैला
बस साफ कराए मास्टर जी।
दूर समन्दर पर्वत नदियाँ
सब सैर कराए मास्टर जी।
काले बोर्ड पर चॉक चलाकर
सब तमस भगाए मास्टर जी।
सही गलत और भले बुरे की
पहचान कराए मास्टर जी।
कोरे कागज़ उड़ती मिट्टी
इंसान बनाए मास्टर जी।-
29 JUL 2023 AT 7:16
अगर आप जीवन के
बुरे दौर से गुज़र रहे हैं
तो
यही वह सुअवसर है
जब आप कुछ बेहतरीन कर सकते हैं।-
24 JUN 2023 AT 6:58
हर वो शख्स जिसने खुद को ढूंढ लिया
सुकून से जीने में क़ाबिल है।-
11 MAY 2023 AT 21:34
लौट आना जब भी तुम्हें लगे
जितना दूर जाओगे
आना उतना कठिन हो जाएगा।-