दीपक कुमार सिंह   (दीपक कुमार 'फुलो')
158 Followers · 6 Following

read more
Joined 1 November 2018


read more
Joined 1 November 2018

लौटने का इरादा है अभी भी मेरा,
जा रहा हूँ अब यहाँ कौन है मेरा!

सफर में हूं सफर ही जीवन है मेरा,
हो सके तो मत करना इंतजार मेरा!

-



बुरा वक्त इंसान को
अकेले गुजारना पड़ता हैं.

-



हर बसंत के साथ
बीत जाता है एक गीत,
पुराने संगत वो संगीत
अहा! सम्बन्धों में शीत!

तुम्हारी स्मृति साथ है अब
पलटता हूं पीछे,
तो पाता हूं मैं
अपने नहीं रहे अब!

-



किसी को कुछ कहा नहीं

सफर में न कोई मीत मिला
साया भी साथ रहा नहीं

बात बात पर रुठते है लोग
फिर भी चुप मैं रहा नहीं

-



दुनिया की वो भाषा
जो लोग ध्यान से
सुनते और
बिना ध्यान रखे
बोलते हैं
वह भाषा
पैसे की भाषा है!

-



मैं आऊँगा
एक बार मिलने सबसे
जैसे सूखे पत्ते
मिलतें हैं अपने
जड़ से!

नदियों के किनारे
जो बहते हैं
अनवरत
पर न मिलते हैं कभी
अपनी मृत्यु तलक!

-



संसार का एकांतवास
दिल में अपने भर लिया
हम बह न सबके संग
खुद को किनारा कर लिया

-



आत्मिक पीड़ा सम्बन्धों को निगल जाती है,
परिस्थितियों के आगे भावनाएं पिघल जाती है!

बेवजह परेशान होकर आप खुद को खोते हैं,
आप चलो या न चलो वक्त तो चलती जाती है!

-



Paid Content

-



परिस्थितियां इंसानों की
पोल खोल गया
मतलब से बनते हैं रिश्ते
आखिर वो बोल ही गया




-


Fetching दीपक कुमार सिंह Quotes