दिल से मन तक का सफ़र है प्यार।
जब प्यार होता है,
तब वह दिल से होता है।
पर जब कुछ समय साथ बिताने लगते हैं,
तब बहुत कुछ नया पता चलने लग जाता है।
उस समय भी जो इंसान,
आपको छोड़ कर ना जाता है।
वहीं इंसान आपको,
अपने मन से स्वीकारता है,
सारी अच्छी-बुरी बातें पता चलती हैं,
उन सब के साथ जब स्वीकार किया जाता है,
तभी यह दिल का रिश्ता,
और मजबूत हो जाता है।
-