Devesh Tiwari Amora   (देवेश तिवारी अमोरा)
55 Followers · 28 Following

पत्रकार छवि, दिल से कवि।
जो देखता हूँ वही लिखता हूं,
रोज थोड़ा थोड़ा सीखता हूं
Joined 8 June 2017


पत्रकार छवि, दिल से कवि।
जो देखता हूँ वही लिखता हूं,
रोज थोड़ा थोड़ा सीखता हूं
Joined 8 June 2017
6 JUL 2023 AT 2:59

वह खुद को समझाता है
आप अपने को मनाता है
इत्तफाक हर रोज कहां हैं
फिर भी वह भरमाता है
ममुस्कराओगी सोचकर
वह हर रोज चला आता है

-


26 JUN 2023 AT 17:29

रहना तो पड़ेगा इसलिए
सरल रहिए
तरल नहीं
कोई अपने भाव में बहा ले जाएगा आपको

-


12 JUN 2023 AT 2:34

हम ईतना समाए हैं तुझमें
हमसे दूर जाओगे कैसे
इस शहर में बिखरी हैं यादें
जिंदा शहर मिटाओगे कैसे
कुछ निशां मेरे रहेंगे ही
कहो आंसू छिपाओगे कैसे
सांसो में मोती सा पिरोया है
सांसे भी रोक पाओगे कैसे
ये गुरुर हमने ही बढ़ाया है
हमसे रूठे तो आओगे कैसे
ठहरता तो वक्त है मिलकर
फिर बैठे तो उठाओगे कैसे
धोखा आंखों में पढ़ा ही नहीं
बोलो नज़रें मिलाओगे कैसे

-


8 MAY 2023 AT 1:05


स्वयं को होम कर
याचना होती है
प्रेम में प्रयत्न नहीं
प्रार्थना होती है

-


8 MAY 2023 AT 0:57

जिसे स्त्री के आत्मनिर्भर होने में
अपने कोरे अभिमान से आज़ादी का डर है
वह रुपयों के ढेर में चादर बिछाकर भी
स्त्री का प्रेम प्राप्त नहीं कर सकता

-


29 APR 2023 AT 23:07

कुछ इस तरह खुद
को दिलासा देता हूं
अपने ही लिखे को
हर बार मिटा देता हूं

-


26 APR 2023 AT 1:20

हमने हिकारत से सीखा जलना
आलोचनाओं ने सिखाया चलना
हम दबी राख के नीचे सुलगते रहे
हम जलते रहे, बस धीरे चलते रहे

-


25 MAR 2023 AT 2:02

जो ठहर जाती
ऐसी कोई मुद्दत न थी
कोई बात नहीं
मगर भूला दे समझना
ईश्क में शिद्दत ना थी

-


25 MAR 2023 AT 1:59

ईश्क करने के लिए
या
जंग में मरने के लिए

जायज कुछ हो न हो
कलेजा होना चाहिए

-


25 MAR 2023 AT 1:56

उसने पूछा जब जाओगे तो क्या सोचोगे
हमने कहा

देखा भोगा जिया कहानी पूरी होगी
मृत्यु शैय्या में भी तृष्णा अधूरी होगी
खूब चम्मच भर गंगाजल तो होगा
रंगीन न सही श्वेत आंचल तो होगा
चाहने वाले छलकते आंसू भी होंगे
कुछ अनजान चेहरे रुआंसू भी होंगे
किसी एक के लिए दिल बेजार रहेगा
उसकी एक झलक का इंतजार रहेगा
गिरेंगे रास्ते में फूल और मसल जायेंगे
उनमें खुशबू रहे न रहे मगर प्यार रहेगा

-


Fetching Devesh Tiwari Amora Quotes