गर जानते कि तुम, खो जाओगे इक दिन
कुछ और करीब हम आए होते।
करते कुछ गुफ्तगू, होते हम रूबरू
थोड़े त्योहार संग और मनाए होते।
गर जानते कि खो देंगे, पाए बिना तुमको
पल पल हृदय से लगाए होते।
सुनते किस्से तुम्हारे, ज़रा चाव से,
तुमसे मिलते हर इक दिन, नए भाव से,
तुमसे कहते हर एक बात दिल में जो है,
रोक लेते तुम्हें, हम न जाने देते,
गर जानते कि तुम खो जाओगे इक दिन।
-
तुम श्रृष्टि हो पर श्रृष्टि का अन्याय सेहती हो।
तुम अग्नि हो पर द्वेष की अग्नि में जलती हो।
तुम जननी हो पर जन्म लेने को तरसती हो।
तुम श्रेष्ठ हो पर समानता की मांग करती हो।
तुम्हे देवी कहें पर इंसान समझने से कतराएं।
तुम्हारे रूप, रंग, सूरत पे सौ प्रतिबंध ये लगाएं।
तुम प्यार हो, आभार हो, संसार को मिला पुरस्कार हो।
तुम जो भी हो अद्भुत हो, अतुलनीय हो, नारी हो।-
नासमझी का सुख न समझोगे मेरे यार,
समझदारी की दुनिया में आ कर तो देखो।
नासमझी में जो प्यार भरा था,
समझदार हो कर उसमे स्वार्थ दिखता है।
नादानी में थे, झूठ जी रहे थे,
अनजान ज़रूर थे पर खुश तो सही थे।
अक्ल के दांत आए हैं जब से
ये दुनिया नई सी, बुरी सी लगती है।
झूठ से परे, फरेब से जुदा,
जो सामने था सच था, जो न था नहीं था।
समझदार हुए जब से, शक्लें अलग हैं,
मुस्कुराहटों में साजिश दिखती है।
इंसान वही हैं, चेहरे कई हैं।-
मन में गुनगुनाती हो
तराने लिखने लगी हो
कोई देखे तो समझे प्यार तुम भी
करने लगी हो
ज़रा हंस के वो क्या देखे
फसाने बुनने लगी हो
सुनो संभल के चलना तुम
इठलाने जो लगी हो
कहीं तुम डूब न जाना
समंदर सी आंखों में
इन्हें नदिया समझ
नौका चलने तुम जो लगी हो
अदा में चलने लगी हो
कुसुम सी खिलने लगी हो
कोई देखे तो समझे प्यार तुम भी
करने लगी हो-
Look at me,
Look at me,
Look at me,
Is all I ask, but never say.
I tell you I'm not fine,
I give you the signs,
And you choose, to look away.
The wounds are there,
I don't know where,
It hurts so bad,
It's impossible to stay.
I'm weeping, I'm crying,
I'm screaming, I'm dying,
Yet you never ask, how was my day.
You keep me tied,
To protect me, you say.
The demons inside me
Have a feast everyday.
You say hurtful things,
You cut down my wings,
You spil my blood,
Like a child's play.
Look at me,
Is all I ask, but never say.-
Falling into this bottomless pit,
I want a cloud to catch me.
Can't close my eyes,
I dread the darkness inside.
Like the endless depth will
Break me.
The piercing wind,
Is making holes in my soul.
No matter how harsh
It won't take me.
How do you fight
What you can't see
How you even beg
For mercy?
Falling into this bottomless pit,
I want a cloud to catch me.-
खुदी में खुद को खो बैठे
खता ऐ खुदा क्या हमने की?
ख्वाहिश-ए-दिल को तवज्जो दे
खामखाँ खुशी खुद की चुनी।
ख़्वाबों में, खयालों में,
खतों में, पढ़ने वालों में,
जो ख़ौफ पसरा था
वो खोया गर तो हर्ज़ क्या?-
Writing is admitting to yourself that you're feeling something.
Sometimes, it's much easier not to.-
If someone is making you feel self-conscious,
If someone is bugged by your success,
They get tensed every time you get praised,
Then, my friend, you've got more than enough reasons to say
Goodbye.
Don't feel guilty about it.
You have all the rights to live happily.
And if letting go helps you do that.
Do it.
I'm sure there's something tragic going on with such people.
Imagine carrying all that hatred and still making an appearance.
So don't hold a grudge against them.
Just let go. Be happy. You owe it to yourself.
It is not your responsibility to heal others when you, yourself,
are hurting.
All you can do is pray for them.-