मिल रही जो नज़र वो नज़र प्यार है।
दिल से दिल का सफ़र वो सफ़र प्यार है।
मेरी आँखों में अब,तुम तो बसने लगे-
प्यार का है असर,वो असर प्यार हैं।-
Chandni Kesharwani
(Chandni Kesharwani)
8 Followers · 2 Following
Joined 9 October 2020
20 JAN 2022 AT 2:02
10 DEC 2021 AT 11:28
आँसू की हर बूंँद में ,किस्से छिपे अनेक।
पर आँसू को पढ़ सके, मिला न कोई एक।।-
9 DEC 2021 AT 15:02
कोई अपना यहांँ रूठ जाए अगर।
कोई सपना यहांँ टूट जाए अगर।
अश्रु की धार में कोई बहने लगे-
थाम लेना उसे छूट जाए अगर।
-
9 DEC 2021 AT 9:54
देखें सपने सब यहाँ, करें वही साकार।
जो दृढ़ निश्चय हैं करें, रखें कर्म आधार।।-
7 DEC 2021 AT 0:24
देखो अंबर रो पड़ा ,आज धरा के संग ।
जंगल-जंगल कट रहे, बदला जीवन रंग।।-
28 NOV 2021 AT 1:12
खिल कर किरणें आ गिरी, खुले धरा के द्वार।
हरी चुनरिया ओढ़ के, धरा करे सिंगार।।-
24 NOV 2021 AT 13:55
ईश्वर तो सब जानते, जानें सब परिणाम।
दर्प भाव रखकर कभी, करें न कोई काम।।-
22 NOV 2021 AT 22:31
यादों में अब आ रही, मांँ की हर वह बात ।
एक कहानी बन गई, खुशियों की वो रात।।-
19 NOV 2021 AT 23:16
भाग रही ये ज़िन्दगी, सन्नाटों का दौर ।
छूट रहे अपने सभी, करो बात पर गौर।।-
19 NOV 2021 AT 13:42
गुरुनानक देव की जयंती पर
शत् शत् नमन 🙏🙏
आप सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🙏-