CA Praveen Sharma PMO  
0 Followers · 1 Following

Joined 9 February 2022


Joined 9 February 2022
25 MAR AT 21:52

सिर्फ रंगों का महत्व नही ये अपनो का त्योहार है,
दोस्ती रिश्तेदारी में बटी नही, ये सपनो का त्योहार है,
रंग गालो पे नही दिलो पे लगते है जनाब,
यहाँ दिखावटी रिश्तो का नही, ये मोहब्बत का त्योहार है।

@theflamboyantpoet


-


4 JAN AT 10:56

आज अपने ख्वाबों की स्याही से, जिंदगी को अर्जी लिखी,
अर्जी मे वो मन्नत मांगी, जिसमे मुझे जन्नत दिखी,
दबी हुई ख्वाहिशों को, पूरा होने की उम्मीद जगी,
पलभर में नींद खुली, और सच्चाई की तस्वीर दिखी..।

@theflamboyantpoet

-


21 DEC 2023 AT 12:44

आज शहर बड़ा खुश है,
शायद किसी का इश्क मुक्कमल हुआ है,
लाल फूल बिक रहे है सड़को पर,
शायद यहां इश्क का असर हुआ है...!

@theflamboyantpoet

-


16 DEC 2023 AT 17:55

रखे थे पंख फैलाए, सोचा था दुनिया समेट लेंगे,
शतरंज ना सही, सांप सीढी के पासे फेक लेंगे,
पता ना था खेलेगी जिंदगी हमसे कुछ इस कदर,
लिखे हुए दुखो को, अब हसकर झेल लेंगे...!
@theflamboyantpoet

-


15 DEC 2023 AT 10:31

रात की तकदीर में, तितलियों का प्यार नही,
सुबह की किरणों को, जगनुओ का साथ नही,
किस्मत लिखी ऊपर वाले ने, अलग अलग सबकी,
इन सभी सवालों का, इंसान के पास जवाब नहीं...!
@theflamboyantpoet

-


6 DEC 2023 AT 15:11

तम्मन्नाए लाख दबा दी हमने, लगा जिम्मेदारियों को गले,
दबा दिए सपने सारे, अपने तनख्वा के तले,
मोहब्बत ठुकरा चुकी थी जिंदगी हमारी,
आंसू छुपा लिए सारे, झूठी मुस्कान के तले..।

@theflamboyantpoet

-


5 DEC 2023 AT 12:22

जला था दिल मेरा, तो राख शहर में बिखरी थीं,
निकला था घर से मैं भी, जब वो अपने घर से निकली थी,
दिल तोड़ा था मेरा उसने भरे चौराहे पे कही,
दर्द मुझको हुआ था मगर, आह उसकी भी निकली थी..।

-


20 SEP 2023 AT 11:10

हर तरफ़

इश्क की कहानी क्यों दिखती है हर तरफ़,
टूटे दिल के टुकड़े बिखरे दिखते है हर तरफ़,
आशिक बनकर रह न जाना कोने में कहीं,
मोहब्बत के किस्से बिखेर देना, जो दिखाई दे हर तरफ़...

-


Seems CA Praveen Sharma PMO has not written any more Quotes.

Explore More Writers