Bhumi Pundhir   (Bhumika❤️)
153 Followers · 27 Following

Civil Engineer

कद देखना ही है तो इंसान का नहीं
उसकी तरक़्क़ी का देखो
Joined 4 May 2019


Civil Engineer

कद देखना ही है तो इंसान का नहीं
उसकी तरक़्क़ी का देखो
Joined 4 May 2019
28 MAR AT 0:26

तरसते हुए रह गए ये नैन हमारे
कुछ यूं हमसे मुख मोड़ा उसने।।

-


29 JUN 2023 AT 22:32

बात न करने की बात पर दिल बेदर्द अड़ा है
कमबख्त उनकी यादों का काफ़िला भी चल पड़ा है।।

-


20 MAY 2023 AT 23:33

मुलाकातों को यादों से सजाते हैं
आओ फ़ुर्सत से बातें बनाते हैं।।

गोद में सर आँखों में चमक
लबों की गुनगुनाहट कानों में धमक
रूठे चंदा चकोर को मनाते हैं
आओ फ़ुर्सत से बातें बनाते हैं

चांद तुम्हारा तो सारे तारे मेरे
निभायो इश्क़ और मिटाओ ये अंधेरे
बेजान इश्क़ को ईमान से निभाते हैं
आओ फ़ुर्सत से बातें बनाते हैं।।

सफ़र की चादर तो ख्वाबों का तकिया
मुकम्मल की सैय्या और मौसम भी बढ़िया
जागते जागते एक नई सुबह लाते हैं
आओ फ़ुर्सत से बातें बनाते हैं।।

-


20 MAY 2023 AT 22:18

समय का मान वो क्या जाने
जो किसी को समय नहीं देते।

-


19 MAY 2023 AT 12:25

काश tongue cleaner से ज़ुबान साफ़ हो पाती !

-


2 MAY 2023 AT 23:27

–––एकतरफा इश्क़–––

तुझसे कोई उम्मीद तो न रखते
अगर होता एकतरफा इश्क़।।

खुद ही हस्ते खुद ही रो जाते
न ढूंढते तेरी बाहें बिस्तर पर ही सो जाते
तेरे अश्कों को भी न चखते
अगर होता एकतरफा इश्क़।।

ख्वाबों को खुदा पर छोड़ देते
तेरी परछाई से भी रुख मोड़ देते
तेरी मोहब्बत को कभी न परखते
अगर होता एकतरफा इश्क़।।

-


1 MAY 2023 AT 13:41

अंजान थे वो इस बात से कि
वक्त पाने में लगता है; खो तो एक पल में जाता है

-


1 MAY 2023 AT 10:49

अपनी ज़िंदगी तो लाज़वाब है
कमबख्त ख़राब वक्त बड़ा बेहिसाब है।

-


30 APR 2023 AT 22:24

शादी के लिए पढ़े तो क्या ही पढ़े।

-


29 APR 2023 AT 22:11

तेरा मेरे घर के सामने रहना
किसी हसीं मुलाकात से कम है क्या?

-


Fetching Bhumi Pundhir Quotes