Bhadauriya sahab   (Bhadauriya sahab)
1.1k Followers · 1.4k Following

Joined 21 November 2020


Joined 21 November 2020
7 FEB AT 23:32

नए दोस्त के मिलते ही हमसे नजरे न चुराई जाए तो अच्छा होगा।
आप खुश रहो उनके साथ पर उन खुशियों में हमारी खामोशी का मजाक न उड़ाया जाए तो अच्छा होगा।
यार आप अपने उस खास दोस्त की खूबियां खूब बताओ सरेआम,
पर उन खूबियों में हमारी कमियां न गिनाई जाए तो अच्छा होगा।।

-


4 FEB AT 3:31

अरे दोस्त कल का आया अगर आपका खास हो गया तो उसकी खासियत की वजह तो बता देते।
अरे हम भी बदल लेते खुद को आपके लिए ,
कम से कम इग्नोरेंस की वजह तो बता देते।
माना की उसमें कुछ काबिलियत खासियत ज्यादा होगी जो आपको पसंद आई होगी।
पर कम से कम उन काबिलियत खासियत से रूबरू करा देते हमें।।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

-


4 FEB AT 3:20

कुछ लोगो को दोस्ती सिर्फ मजाक लगती है
यू कहे तो उनके लिए यह महज सिर्फ बातों का हिसाब लगती है।
अरे मूर्ख ये सिर्फ साधारण बात नहीं दिल की भी बात होती है।
तुम्हारे एक इग्नोरेंस से सामने वाले का क्या हाल होगा
तुम क्या समझो तुम्हारे लिए तो ये सिर्फ आम बात लगती है।।

-


14 AUG 2024 AT 1:06

बहन :
भैया मैं लेकर आई हूं प्रेम का बंधन, इसे मामूली धागा न समझ लेना ।
उपहार में न देना धन और दौलत,बस मेरी रक्षा का एक वचन निभा देना।।
भाई :
बहन ये मामूली धागा नहीं तूने प्रेम का बंधन बंधा है।।
तेरे हर एक दुख में तेरा साथ निभाने का मेरा वादा है।।

❤️ Happy rakshabandhan❤️

-


18 MAR 2024 AT 1:41

जिम्मेदारियों के तले हजारों ख्वाहिशों को दफन कर देते है हम।
घर के बड़े लड़के है हम साहब,
जिंदगी में हजारों गमों के बावजूद भी सबके सामने हमेशा मुस्कुरा देते है हम।।

-


18 MAR 2024 AT 1:20

दिल में हजारों दर्द लिए मुस्कुराते है जमाने के सामने।
अरे भाई हम लड़के है रो नही सकते जमाने के सामने।।

-


8 MAR 2024 AT 11:21

मेरे भोले की भक्ति से दिल को सुकून मिलता है।
अपने कर्तव्यों को शालीनता से निभाने का जुनून मिलता है।।
जो भी आता है मेरे भोले के दर पर ,
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।।

🙏महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

-


8 MAR 2024 AT 11:02

जब जब गिरा मैं अपने जीवन में,तब तब मेरे भोले ने मुझे संभाला है।
मेरा मान,मेरी उम्मीद और मेरा हौसला है मेरा भोला।।

🙏🙏 हैप्पी महाशिवरात्रि🙏🙏

-


2 MAR 2024 AT 1:04

कठिनाइयां तो बहुत है जिंदगी में लेकिन,
अपनी मेहनत से हर कठिनाई को सुलझा लेंगे हम।
कठिनाइयों से लड़ने के इरादे है इतने मजबूत की,
हर कठिनाई से लड़कर अपनी मंजिल को पा लेंगे हम।।

-


29 FEB 2024 AT 23:37

गर जिंदगी मिली दुबारा तो मैं मोहब्बत फिर से एक बार बेशुमार करना चाहूंगा।।
इस बार तो किस्मत की बेरुखी ही सही,लेकिन अगले जन्म में मैं सौ वर्षो तक तुम्हारा ही होना चाहूंगा।।

-


Fetching Bhadauriya sahab Quotes