बहुत अच्छा लगता है
ये सुबह का नजारा
अंधेरे को पार करके
फिर से राह सबको दिखता।-
उस चांद का क्या कहना
दिखता है पूरा एक महीने में एक बार
देता है पूरा प्रकाश काली रात को
शुक्र है उस आसमान का
-
ये दुनियां बहुत खूबसूरत है
हमारी नजरे बस नजारे पर टिकी रहे,
कौन कहता है बदला लेते है लोग
खुद बदलकर तो देखिए मंजिले ओर को दिखे।
-
लिख के संविधान न्याय और संघर्स के साथ
दिला दिया मानव को मानवता का अधिकार,
विद्या बुद्धि और पढ़ाई सबको दिलाई साथ साथ
भीमराव अंबेडकर जी के जन्म दिन पर इनको
करते कोटि कोटि प्रणाम।
नमन करते है इनको रहे सदा इनका साथ।
-
कोयल गा कर सुनाती है रंगो से ही फागुन है
होली कि बाते निराली प्यार का रंग भर देती है।
लगे रंगीन हर चेहरा आनंद ही आनंद कर देती है
बच्चे बड़े युवा सभी के जीवन में बसंत लाती है।
सभी को होली की शुभकामनाएं।
Happy Holi-
एक रूप है नारी जग में है दिल से प्यारी
माॅ शब्द ने सारी दुनियां हमें दिखाईं
आंगन की तुलसी है शोभा मेरी घर की
चेहरे पर आने ना देती दुःख की चिंगारी
नारी है नारी है महिला अब सबला है
इरादे इसके पक्के है आसमान छू के आई है
अबला कहने की हिम्मत ना करो ऐसे
शक्ति है नारी सम्मान बराबर मिले इसे
सब्र की हिम्मत है समय के साथ चलती है
हर जिम्मेदारी हस हस कर नारी निभाती है
हर क्षेत्र में आज महिला आगे रही है
बेटी बेटा के अंतर से मन से ना हारी है
Happy women's day
-
मार्च का महीना होली का है गहना
बदलते मौसम का क्या है कहना।
अभी अभी मिली है ठंडी से राहत
प्यार में जीने की और बड़ी चाहत।
बीच में बैठा हूं किसको में सवारू
एक तरफ गिरे पत्ते फूल को पुकारू।
आम का पेड़ देखो कैसा लहरा रहा
महीना मार्च आते ही इसमें बहार आया।
बिदाई ली सर्द हवा ने लंबी लंबी रातों ने
मार्च का स्वागत करते सूरज की किरणों में।
-