BaBy DoLL AaRsHi👑   (Frooti...)
588 Followers · 346 Following

Joined 28 November 2020


Joined 28 November 2020
11 AUG 2021 AT 10:24

आ जाएगा हुनर खुद को/
परिस्थितियों को गढ़ने का,

लोगों के चरित्र की लिखावट/
चेहरे की बनावट को पढ़ने का,

सम्बन्धों में अपनों को ढूंढ निकालने का,

जीवन के समस्त कष्ट/
संघर्ष हो जाएंगे ओझल जब
कोई मानुष न रहेगा तनावग्रस्त कभी,

हां.... हां.... मुझे इंतज़ार है
उस समय का!!

-


10 AUG 2021 AT 10:22

खो गए वो दिन जब हंसते थे हम,
अनजान थे दर्द से
और न मालूम था क्या होता है गम,
उफ़ ये कहां से कहां आ गए हम......

Read full piece in caption...

-


6 AUG 2021 AT 10:35

Bhaiya....😘

-


13 JUL 2021 AT 18:44

बढ़ता चल, बाधाओं से लड़
मिलेगे मूल्य तेरे काम के।
उद्देश्य प्रति  रहो अडिग 
उम्मीद का दामन थाम के।।

जब राहें नहीं नजर आये
मंजिल की नहीं डगर भाए
अनुसंधान  में लगे रहो
छोड़ थकान और विश्राम के।
उद्देश्य प्रति  रहो अडिग 
उम्मीद का दामन थाम के।।

जो बीता, हो चुका व्यर्थ है
आगत का एकमात्र अर्थ है
छोड़ नैराश्य संग विश्वास
बनो नियोगी आठों याम के।
उद्देश्य  प्रति  रहो अडिग 
 उम्मीद  का  दामन थाम के।।

जब दे न कोई तुम्हें संबल
डिगने लगे  तेरा अंतर्रबल
स्वीकार सादगी सटीक रहो
दूर, जीवन के तामझाम के।
उद्देश्य   प्रति  रहो अडिग 
उम्मीद का दामन थाम के।।

-


6 AUG 2021 AT 12:16

Chirkut....💛

-


6 AUG 2021 AT 10:22

💚💫Kittu💫💚

-


4 AUG 2021 AT 10:36

कुछ सुनना और कुछ सुनाना अच्छा लगता है
यूं ही बात-बात पर मुस्कुराना अच्छा लगता है।

बहुत तन्हा सा लगता है जिंदगी का सफर
हर मोड़ पर नए दोस्त बनाना अच्छा लगता है।

बात दिल की कही, लोग कब समझते हैं
दर्द शब्दों में सजाना अच्छा लगता है।

यूं ही पूछ लेते हैं लोग मेरा हाल-ए-दिल
मुस्कुराकर हर मर्ज छिपाना अच्छा लगता है।

निकला हूं तो बहुत दूर तलक जाऊंगा
राह कैसी भी हो, बस चलते जाना अच्छा लगता है।

लोग कहते हैं संभलना तुझे आता ही नहीं
बात अपनों की हो तो लड़खड़ाना अच्छा लगता है।

-


4 AUG 2021 AT 9:47

Shri Ramchandra kah gye Siya se,
Ek din kalyug aayega.....
Single and Alone log
ho jayege Success
Aur Mela babu shona thana
thate So jayega.....!

-


3 AUG 2021 AT 11:39

बेचैन जुंबा, पर चुप है मगर ,आसान कहां लगती है डगर,
मन कल्लोल करे जैसे ,छत पे चावल पर बादल ऊपर,

पर इक किरण अभी भी बाकी है,ये मन की आधी ही झांकी है,
माना हर तरफ अंधेरा हैं,अंबार धुयें का और धूल का डेरा है,

मन का भ्रम कोरा भी हो सकता है,दूर का सांप पास का डोरा भी हो सकता है,
मन ने कब जा कर देखा है? कौन कहां बैठा है?और कितनी आग भरी है किसमे?

तो मन पर ही सब क्यों छोड़ा जाए?यदि मरण आज निश्चित ही हो,
तो विजय करो रण वीर बनो,जय जय के नारे गूंजे उठें,अंतिम प्रयास रणधीर बनो, !


-


2 AUG 2021 AT 12:28

Kabhi jhagda👊, Kabhi masti🤞, Kabhi Aanshu🥺,Kabhi hansi😃......!
Chota👉sa pal, choti-choti khushi❤
Ek pyar ki kasti😘, Dheed sari masti...😝
Ishi ka toh naam hai......
"DOSTI"

-


Fetching BaBy DoLL AaRsHi👑 Quotes