Ayush Kumar Jha  
21 Followers · 29 Following

Joined 16 September 2017


Joined 16 September 2017
24 SEP 2018 AT 22:03

नाराज़ हो क्या?
चलो एक सवाल का जवाब दो,
मिलोगी भी कभी, या कभी नही?
याद आती है हमारी या अब वो भी नही?
प्यार करती हो न ,या अब... वो भी नही?
शाम को जब चलते चलते,
तुम्हारा हाथ मेरे हाथ से बेखयाली में टकरा जाना,
तेरी मासूमियत भरी हसी से, मेरे दिल का पिघल जाना,
तेरे झुमके के नीचे की गर्दन पे अचानक से चूमना,
घर जाते वक्त, आंख बंद करके गाल आगे करदेना,
याद है यह सब , या अब .. वो भी नही??
चलो छोड़ो ये सब,ये बताओ...
नाराज़ हो क्या?

-


17 SEP 2017 AT 0:15

बहुत मासूम सी लड़की है इश्क़ की बात नही समझती,
नजाने किस दिन में खोई है, मेरी रात नही समझती,
सही बात है तो कहती है,
अल्फ़ाज़ समझ लेती है जज़्बात नही समझती!

-


16 SEP 2017 AT 21:46

Note:- "Everybody falls in love, and never rise"😏

-


16 SEP 2017 AT 21:26

तू ज़िद है इस दिल की वरना आंखों ने और भी हँसी चेहरे देखे हैं।।

-


Seems Ayush Kumar Jha has not written any more Quotes.

Explore More Writers