Ashutosh Kumar   (Poeticaura872)
298 Followers · 177 Following

Joined 26 February 2018


Joined 26 February 2018
30 MAR 2018 AT 1:32

Umeed rakhna galti nahi, Ek anchahi fitrat hai ye,
Umeed duniya Kayam hai, kyuki jarurat hai ye.

-


22 NOV 2021 AT 20:26

वो कहती है मिलने आओ,
पर फ़ुरसत में मिलने आना,
कहनी है तुम्हे बाते कई,
तुम बस मुझको सुनने आना,

तोहफ़ा कोई चाहूं ना मैं,
कुछ वादे सच्चे ले आना,
जो वादे निभा तुम पाओ ना,
ऐसे वादे ना कर जाना,

इक प्याली में पियेंगे दोनो,
इक चाय की प्याली ले आना,
जब भी मुझसे मिलने आना,
तुम बस मुझको सुनने आना।

-


23 OCT 2021 AT 20:29

दिल की बातें,
दिल में रहे तो अच्छा है,
जो करना चाहो,
वो करो तो अच्छा है,

ना जाने सवेरा कल का,
क्या ले आएगा,
आज में जीना,
सिख लो तुम तो अच्छा है।

-


9 JUN 2021 AT 17:54

समय के फेर में लटकेगा,

मन में मचेगा तांडव बस,
निर्णय लेने को तरसेगा,
बुद्धि पीड़ित हो जायेगी,
सोच की ताकत को जायेगी,

अपना तू सर पटकेगा,
अटकेगा तो भटकेगा।

-


9 JUN 2021 AT 17:31

सही था ना मैं,
तुमने चाहा था जैसा,
वो ही था ना मैं,

तुम बदल गई,
मेरी गलती थी क्या,
गलत उस पल,
नही था ना मैं,

सच कहना,
सही था ना मैं।

-


9 JUN 2021 AT 17:27

भोले ही तो सत्य है, भोले ही अनंत है,
भोले जिसके साथ है, उसका ना कोई अंत है,
मिट्ठी का जिस्म है, राख में मिलना है,
मृत्यु एक जरिया, भोले का भस्म बनना है।

-


9 JUN 2021 AT 17:23

तेरी यादों में लिख के, कलम रो गई है,
सुकूं से मेरी, दोस्ती हो गई है।

-


9 JUN 2021 AT 17:17

दर्द तो वो ही रहता है,
बस औरो की खुशी में,
मुस्कुरा दिया जाता है।

-


31 MAY 2021 AT 20:30

ये साज़िश रचना कम करदो,
ये छुप के तकना बंद कर दो,
जन्मों का हुआ इंतजार ये बस,
अब तो ये जीना सफ़ल कर दो।

-


30 MAY 2021 AT 17:54

पलके झुकाए बैठी हो,
क्या राज़ छुपाए बैठी हो,
ना जाने क्यूं दिल में लगता,
सैलाब दबाए बैठी हो।

-


Fetching Ashutosh Kumar Quotes