Asha Joshi   (Asha Joshi)
1.6k Followers · 46 Following

read more
Joined 12 May 2020


read more
Joined 12 May 2020
13 JUL AT 12:30

रचनात्मकता हमारा स्वभाव है,
समय का थोड़ा अभाव है।
मन में शब्दों का मनोभाव है,
कल्पनाओं का खुला भाव है।
हर सोच में एक नव प्रयास है,
कला ही जीने का अहसास है।

-


11 JUL AT 21:14



इंसान बनो, ना बनो तुम फरिश्ता,
मज़हब से ऊपर हो सोच का रिश्ता।
हर धर्म को दिल से सम्मान दो,
मां की दुआ में ही खुदा पहचान लो।

किसी का दिल न दुखे, ये सलीका सीखो,
प्यार बाँटने का तरीका सीखो।
नफ़रत की दीवार हर कोई बना जाता है,
मोहब्बत से दिल जीतना कोई-कोई पाता है।

जो इंसानियत का चिराग जलाता है,
वही खुदा का साया कहलाता है।
बने रहो तुम उस रौशनी की मिसाल,
जहाँ न हो नफ़रत, न हो कोई बवाल।


-


9 JUL AT 20:44



जीवन अनमोल खजाना है,
हर पल में इक बहाना है।
मत रुको तुम हार से,
उठो चलो हर बार से,
सपनों में उजियारा है।

-


9 JUL AT 20:43



जीवन है अनमोल रतन,
मत खो इसे धन के तन।
क्षणभंगुर ये पल हैं प्यारे,
जी ले इसे दिल से सारे।
सच्चा सुख प्रेम में जानें।

-


6 JUL AT 21:14

बात बात पर आँखों में आंसू,
बात बात पर होती तकरार।
फिर भी दिल में बसता है प्यार,
यही है रिश्तों का उपहार।

नाराज़गी में छुपा स्नेह प्यारा,
माना नहीं होता सब कुछ सहारा।
पर जहाँ हो रूठना-मनाना बारम्बार,
वहीं रहता जीवन सदा बरकरार।

-


5 JUL AT 20:59




हालात चाहे जैसे हों,जज़्बा हमेशा ज़िंदा रखो
मंजिल अगर पानी हो हौसला बुलंद रखो.





-


3 JUL AT 21:38






दिल में जब किसी की बात चुभ जाए,
भूलना चाहें, फिर भी याद रह जाए।
प्यार के मीठे पल भी जब सताए,
दिल का भरोसा खुद ही भरमाए।
अपने-पराए का भेद समझ न आए,
अपनों में भी अपनापन ना पाए।
जीवनभर वो ज़ख्म रुलाए,
हर मुस्कान में ग़म छुपाए।

-


2 JUL AT 19:25



माया-मोह में उलझा इंसान,
दौलत के पीछे भागे अरमान।
ईमान भूला, लोभ बढ़ा,
प्यार-सुख सब कुछ सदा गवां।
अंत में पाया शून्य स्थान।

-


29 JUN AT 21:54

"आप चाहें तो रास्ते कदमों में बिछ जाएं,
सपनों के आगे हर दीवार ढह जाए।
लक्ष्य वही जो आपकी रातों की नींद चुरा ले,
आप चाहें तो पत्थर भी गुलाब बन जाए।"

-


26 JUN AT 19:24


विनम्रता इंसान की असली पहचान
ऊँचाई पर पहुँच कर जो झुके, वही महान
नर्म लहज़ा, मीठी ज़बान,
यही तो है विनम्रता की पहचान।
बातों में अगर हो संयम और प्यार,
तो हर दिल बनेगा अपना दीदार ♥️



-


Fetching Asha Joshi Quotes