चहुं दिशा भयंकर काल का प्रसार आज हो रहा!
काल के प्रभाव से लॉस एंजिल्स भी कराह रहा!
जंगलों की आग से सुपर पॉवर को दहला रहा!
अमेरिका के सितारों का सुंदर आशियाना भी जला रहा!
संपूर्ण विश्व को आज युद्ध की आग से है झुलसा रहा!
ज्वालामुखी और भूकंप का खतरा हर घड़ी मंडरा रहा!
कुदरत का ये प्रकोप हम सभी को है चेता रहा!
ऐ दुनियाँ वालों अब जाग उठो!
प्रकृति की करुण पुकार सुनो !
वरना घोर प्रलय को तुम तैयार रहो !
है प्रार्थना हृदय से मेरी!
काल के प्रहार को यूँ मूक बनके ना सहो!
आओ मिलके इस धरा को अब तो बस पावन करो!
आराधना मल्होत्रा 🙏
- Aradhana Malhotra
9 JAN 2025 AT 23:13