प्राप्त आत्म ज्ञान कर!
गुरु शरण को धार कर!
दसम् द्वार (शिव नेत्र) पार कर!
प्रकाश का दीदार कर!
अनहद नाद को जान कर!
भीतर अमृत का पान कर!
सच्चे नाम के ज्ञान से!
घट में शिव तत्व का ध्यान कर!
अपने जीवन को संवार कर!
समाज का कल्याण कर!
आराधना मल्होत्रा 🙏
-
बिन वजह खिलखिलाते रहिए!
ज़िन्दगी लाख रुलाए मगर!
उससे हंसकर टकराते रहिए!
गुरु कृपा से प्रभु प्रीत संग!
हर ग़म को मन से भूलाते रहिए!
हंसते मुस्कुराते रहिए!
बिन वजह खिलखिलाते रहिए!
आराधना मल्होत्रा 🙏
सभी को प्रसन्नता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏 💐 🎉
-
हमनें भुलाए कितने ग़म!
भूलकर सारे गमों को!
हम चल रहे तेरी तरफ़!
पर तूं भी कितनी बेवफ़ा!
हमको है तुझसे ये गिला!
पग पग कुरेदे ज़ख़्म क्यों?
क्या हमसे हुई है खता?
जो भी ख़ता वो माफ़ कर!
मन मैला मेंरा अब साफ कर!
आराधना मल्होत्रा 🙏-
गोल-मोल वो लगे प्यारी
चांद सी सुंदर बहना हमारी
पूजा नाम से पहचान न्यारी
मां और पापा की राजदुलारी
स्वभाव है उसका बड़ा गज़ब
बात करे वो साफ और स्पष्ट
घर है उसका सबका स्टेशन
रहते उसके नहीं कोई टेंशन
टीचर भी वो है बड़ी सयानी
कपूर परिवार की है महारानी
विश्वास जी के दिल की वो है रानी
देवर देवरानी की बड़ी बहन न्यारी
वाणी और अविरल की मां वो प्यारी
सपना कमल से घनी उसकी यारी
जन्म दिवस पर यही दुआ हमारी
सदा खुश रहे छोटी बहन हमारी!!
आराधना मल्होत्रा 🙏
-
मन ही बैरी मन ही मीत!
मन से निभती सांची प्रीत!
मन ही जीवन का संगीत!
मन से होती प्रभु संग प्रीत!
मन ही मुक्ति की है युक्ति!
मन से भक्ति बनती शक्ति!
मन ही दुविधा मन ही विश्वास!
मन से बंधती जीवन की आस!
मन से अपने हम करें अरदास!
मन हो प्रभु चरणों का ही दास!
आराधना मल्होत्रा 🙏-
मन में सबकी खैर हो!
चार दिन की जिंदगी में!
काहे इतने बैचैन हो?
इस रंग बदलती दुनियां में!
क्यों रहते तुम परेशान हो?
स्वार्थ की इस दुनियां में!
निःस्वार्थ भाव की आस छोड़ दो!
आसरा उस ईश्वर का लो!
ज़िन्दगी की डोर अपनी बस प्रभु को सौंप दो!!
आराधना मल्होत्रा 🙏
-
कुछ रास्ते हैं ऐसे!
जो चाह कर ना बिसरें!
कुछ मंज़िले भी ऐसी!
जो मिल के भी ना मिलती!
जीवन प्रभु है अपना!
इक अनकही पहेली!
आराधना मल्होत्रा 🙏
-
जीवन का बस एक ही राज़!
ज्ञान है जीवन का आग़ाज़!
संग है इसके ऊंची परवाज़ !
सुख पाने का यही है साज़!
जीने का ये सही अंदाज़!
ज्ञान विहीन नर पशु के समान!
धारण करें सब जीवन में ज्ञान!
आओ बने हम मनुष्य महान!
सारे जग में हो अपना सम्मान!!
आराधना मल्होत्रा 🙏
-
भाई ईद मुबारक हो सबको!
मिलके याद करें आओ रब को!
वो जो लाया धरा पे है सबको!
बिन उसके क्यों जीवन को तरसो!
रल-मिल के रहो जी लो बरसों!
वो जो चाहता ज़रा बस वो कर लो!
अपने जीवन को खुशियों से भर लो!
आराधना मल्होत्रा 🙏
-
और ईश्वर की सच्ची भक्ति
जीवन मृत्यु के कालचक्र से
मुक्ति पाने की सही युक्ति !!
आराधना मल्होत्रा 🙏-