Aparna Rana   (©anrapa)
45 Followers · 12 Following

read more
Joined 15 June 2019


read more
Joined 15 June 2019
7 JUN AT 2:32

एक पहर बीत गया, एक पहर और बीत जायेगा...
कुछ यादें दस्तक दे रही, शायद दर्द लौट के आयेगा।

-


10 JAN AT 9:39

बहुत भार है इस मुखौटे का,
ज़माना मगर खुश इसी के साथ है।

-


6 JAN AT 15:04

उम्मीदों की कब्र पर उम्मीद का मकान..
अजब है जिंदगी, अजब इसके फरमान...

-


1 JAN AT 13:42

365 पन्नों की एक किताब और जुड़ गई..
जिंदगी के बहीखाते में एक सौगात और जुड़ गई..
रुक कर देखने की फुर्सत किसे यहां क्या हुआ,
उम्मीदों के दिये में एक लड़खड़ाती लौ और जुड़ गई।

-


1 NOV 2024 AT 18:34

चीखने के लिए ख़ामोशी से बेहतर कोई भाषा नहीं।

-


14 OCT 2024 AT 2:23

विचार जब द्वंद पर आते हैं, रात दिन एक कर देते हैं।
कई परतें खुलती हैं, और हर परत को एक प्रश्न कर देते हैं।

-


7 OCT 2024 AT 22:55

आख़िरी मुलाक़ात...

ख़त्म हो के भी कुछ किस्से ख़त्म नहीं हो पाते..
कुछ ज़ख्म जीवन भर के लिए होते हैं, भर नहीं पाते...

-


16 JUL 2024 AT 23:22

मंज़िल दिखे तो हासिल भी हो,
वरना मंज़िल का निशां किस काम का...

-


2 JUN 2024 AT 11:18

कई बार विवादों से बचने के लिए विवादों से घिरना पड़ता है।

-


23 MAY 2024 AT 18:38

कोशिश करती हूं समेटने की हर बार खुद को,
हर बार वही ठोकर फिर तोड़ जाती है...

-


Fetching Aparna Rana Quotes