Anupriya Jha   (Anupriyawrites)
423 Followers · 26 Following

read more
Joined 6 July 2018


read more
Joined 6 July 2018
20 FEB 2023 AT 22:18

अपने लिए ना सही दूसरे के बारे में सोचो तो सही

-


8 JAN 2023 AT 19:43

😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁
मैने अपने जीवन मे बहुत चीजों पर शोध किये और सफल भी हुई

लेकिन लाख मशक्कत के बावजूद आज तक यह समझ नही पाई कि खीरे की मुंडी काटकर, रगड़ने से उसकी कड़वाहट कैसे दूर हो जाती है??
😝🤭🤭🤔🤔😌😌🤓🤓

-


8 JAN 2023 AT 19:15

जब पाप का घड़ा भर जाये तो,
घड़ा हटाकर ड्रम लगा देना चाहिये🙄
सुधरना तो है नहीं 😜😜

-


6 JAN 2023 AT 22:28

इश्क की उम्र नहीं होती
ना ही दौर होता है
इश्क तो इश्क है जब होता है
बेहिसाब होता है
चाहे कितनी भी दूरी हो
वो दिल के पास होता है
मिलने की कोई उम्मीद नहीं होती
फिर भी मिलन का इंतजार होता है

-


6 JAN 2023 AT 22:17

नफरत से भी मुझे
दिल में नहीं रखना
नहीं तो प्यार हो जाएगा...

-


5 JAN 2023 AT 15:26

सोशल मीडिया पर एक लड़की होने का दर्द,,,

फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही लोग राफेल की गति से इनबॉक्स में एंट्री मारते हैं।किसी को हाय करनी है...किसी को हैलो... किसी को दोस्ती करनी है...तो किसी को शादी....कोई साथ में चाय पीना चाहता है...तो कोई कॉफी.......कोई साथ में लंच करना चाहता है तो कोई कैंडिल लाइट डिनर....कोई किये जा रहा है लगातार मैसेंजर पर कॉल कोई भेज रहा लव इमोजी कोई भेज रहा फ्लाइंग किस कोई 15 साल का है... कोई 50 साल का है...तो कोई है 75 साल का....सबको जानना है क्या करती हो कहाँ रहती हो कहाँ जॉब करती हो अकेले रहती हो...??

सब मोहित हैं चेहरे पर.....

सबको अच्छी लग रही है मासूमियत सब डूब जाना चाहते हैं आंखों में सब बांध रहे हैं पुल तारीफों के सब लगे हैं साबित करने में खुद को श्रेष्ठ आशिक इनबॉक्स में आने बालों की उम्र, जाति, मजहब, नाम सब अलग है, लेकिन सबकी है
एक सी नियत.....

-


25 DEC 2022 AT 23:14

जैसे रोज सूरज - चांद आते हैं
वैसे ही रोज तुम्हारी याद आती है
जैसे अखबार में खबरों का होना
दीवार में तस्वीरों का होना
मेरे जेहन में तेरा जिक्र होना
जरूरी सा है,
कुछ इस तरह तुम्हारी याद आती है
जैसे चाय का कप पूरा भरा होना
सुबह का नास्ता रूखा सा होना
रात के खाने में तेरा जिक्र होना
जरूरी सा है,
कुछ इस तरह तुम्हारी याद आती है.. ‌

-


9 DEC 2022 AT 16:13

है जीवन की सांझ में
चलो अपने गमों को निचोड़ कर उनसे गिरती
खुशियों की बूंदों में भीग लेते हैं...

-


9 DEC 2022 AT 16:04

दूसरों को समझने में कुछ दिन लगते हैं
खुद को समझने में बरसों लग जाते हैं

-


9 DEC 2022 AT 15:53

कि
खुदकुशी कर लूं...
मैं इस इंतजार में हूं
कि कोई हादसा हो

-


Fetching Anupriya Jha Quotes