"मां बाप"
दिल मत दुखाना उनका कभी।उनको कभी सताना मत।मां-बाप है जो तुम्हारे।यू उन्हें तुम कभी रुलाना मत।।-
Writer💟
Artist💕
Lover🤗
Aashiq💘
"मलाल"
"यू हर बात का तुम मलाल मत किया करो।छोटी छोटी बातों पर यू बवाल मत किया करो।जो करता है वो अच्छा ही करता है।यू खुदा के फैसलों पर कभी सवाल मत किया करो।।-
"नमी"
"हस कर करते है वो बात हर किसी से।मुस्कान की उनके चेहरे पर कोई कमी नहीं होती।हजारों दर्द छुपा कर रखते है वो अपने सीने में।और ज़माना कहता है लड़कों की आंखों में नमी नहीं होती।।-
"जिंदगी"
"बुरा नहीं हूँ मैं।मेरे हालातों ने मुझे कुछ ऐसा बनाया है।आसमान को छूने की चाह है मेरी। जिंदगी की ठोकरों ने मुझे जीना सिखाया है।।-
"मुलाकात"
उन्हीं ख्वाबों की बात करते है।अपनी पुरानी यादों को याद करते है।नाजाने कितने बरस हो गए तुम्हे देखे हुए।चलो आज फिर से मुलाकात करते है।।-
"हमारे यार"
"चलिए आज एक बात करते है।लिखने की आज फिर से शुरुआत करते है।मिले नहीं थे कई सालों से आज फिर से मुलाकात हुई है।फोन पे तो बहुत होती थी लेकिन आज उन यारो से रूबरू बात हुई है।कुछ तो सुधर गए,लेकिन कुछ आज भी वैसे है।मुस्कुराते है,खिलखिलाते है और बिल्कुल पहले जैसे है।बात करे जो कोई तो उस बात को नाजाने क्या बना देते है।यार है वो हमारे वो हमे हर परिस्थिति में हंसा देते है।चलिए अब उनके बारे में दिखाते है।यार है जो तीन मेरे उनके बारे में कुछ बताते है।नाम है एक का राहुल,जिसकी बात ही निराली है।मुस्कुराता है वो खुद भी और उसकी हस्ती भी हंसाने वाली है।दूसरे का नाम है योगेश यारो का जो यार है।जैसा वो दिखता है वैसा ही उसका किरदार है।अब बात आती है तीसरे की,लखविंदर जिसका नाम है।पढ़ना और बच्चों को पढ़ाना बस वही तो उसका काम है।कुछ रिश्तों को बनाता है भगवान तो कुछ को हम खुद बनाते है।यार अगर अच्छे हो तो वो हमे जिंदगी जीना सिखाते है।भले बहुत समय हो गया लेकिन आज भी वो वैसे है।यार है वो हमारे,वो बिल्कुल पहले जैसे है।।-
"अपमान"
"यू अपनी सफलता का गुमान मत कर।ये जो पैसा है पास तेरे उसका अभिमान मत कर।वक्त नहीं लगता यहा किसी का वक्त बदलने में।कभी किसी का यू अपमान मत कर।।-
"जख्म"
"चेहरों पर मत जाना।नाजाने नकाब के पीछे यहां किसका पहरा है।अपना ही था कोई।तभी जख्म इतना गहरा है।-
"बातें"
"मिलता नही है वो हमे।फिर भी बातें होती है।सामने भले वो नही आता लेकिन सपनो में मुलाकाते होती है।।-