Ankit Kusum Srivastava   (-::हादसे::-)
408 Followers · 4 Following

read more
Joined 27 March 2019


read more
Joined 27 March 2019
14 JAN 2022 AT 1:17

इतना क्या सोचते हो, यार मेरे,
सब ठीक हो जाएगा, यार मेरे,

अजल तो एक दिन आनी ही है,
फिर किस चीज़ से डरते हो, यार मेरे,

जो चले गए उन्हे भूल जाओ,
आने वालों से होशियार रहो, यार मेरे,

चलो चले घर तन्हाई के आगोश में,
यहां सजे हैं गैरों के महफ़िल, यार मेरे,

जिस पे चल रहे हो वो रास्ता कहीं नहीं जाता,
कुछ तो सीखो लौटने वालों से, यार मेरे,

-


14 JAN 2022 AT 0:40

ये शख्स तो रास्ते में ही मर गया,
वो कोई और था जो अपने घर गया,

-


14 JAN 2022 AT 0:35

अजीब अफसाना है मेरा और मेरी तन्हाई का भी,
जब भी किसी के नजदीक जाता हूं खुद से दूर हो जाता हूं,

-


14 JAN 2022 AT 0:30

ये नशा है कि अब जाता ही नही,
मैं किसी चीज से घबराता ही नही,

-


14 JAN 2022 AT 0:25

ये तड़प जो इधर है उधर भी होनी चाहिए,
हमसे इतनी मोहब्बत तुम्हे भी होनी चाहिए।

-


21 DEC 2021 AT 10:47

खुदा करे की तुम्हारी सारी राते सुकून में गुजरे,
कोई अपना मर जाए और तुम्हे ख़बर भी न हो,

-


12 DEC 2021 AT 6:14

किसी को मर के चाहा और मार दिए गए,
हमने खुद को फूलों की तरह वार दिया किसी पे,

-


16 SEP 2021 AT 10:50

तुझे हम इस क़दर चाहेंगे की तुझमें फना हो जाएंगे,
तेरी किस्मत बनेंगे या खुद के लिए सजा बन जायेंगे,

-


18 JUL 2021 AT 17:45

ऊपर वाले से सबसे बड़ी दुआ यही मांगी जा सकती कि वो शख्स भी आप से उतना ही प्यार करे जिससे आप अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करते हों , उस शख़्स के लिए भी आप उतना ही मायने रखते हों जितना की वो शख़्स आप के लिए ! इससे बड़ी दुनिया में कोई दुआ नहीं हो सकती भगवान से !!

-


23 JUN 2021 AT 10:49

एक रात गुजारी हमने ऐसी भी,
सदियां गुजार दी हों जैसे की,
सोचा भी बहुत और रोए भी बहुत,
फिर मुस्कुराये कुछ हुआ ही न हों जैसे की,

-


Fetching Ankit Kusum Srivastava Quotes