DO YOU KNOW ?(क्या आप जानते हैं?):-
जानवरों के बारे में रोचक तथ्य:
(१) क्या आपको पता है? कि एक बन्दर
Videogames भी खेल सकता है!
(२) शार्क एक ऐसा जीव है जिसे कभी कैंसर
नहीं होता है!
(३) सामान्यतः एक हाथी के दांत का वजन
करीब 18kg तक होता है!-
https://amzn.to/3ujbbeT
https://inst read more
क्या आप जानते हैं?(Do you know?):-
(१)एक कुत्ते की सूंघने की क्षमता कितनी कमाल की होती है! यह हम सब जानते हैं?
लेकिन क्या आप जानते हैं? एक कुत्ते की नाक में
लगभग 300 million तक receptors होती हैं, जबकि एक इंसान की नाक में कुत्तों के मुकाबले केवल
5 million receptors होते हैं!
(२)कुत्ता पालने मात्र से उच्च रक्तचाप ( high blood pressure) कम होता है!-
दीपावली !! (Festival of lights) :-
हैलो दोस्तो! क्या आप जानते हैं, दिपावली क्यों मनाते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं इस त्यौहार का महत्व :
सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि दीपावली का अर्थ क्या होता है -
दिपावली= संस्कृत में दीप+आवली: का अर्थ दीप + पंक्ति अर्थात् पंक्ति में रखे हुए दीपक!
दीपावली त्यौहार कार्तिक मास क अमावस्या को मनाया जाता है! यह भारत के प्रमुख एवं महत्वपूर्ण त्यौहार है!
भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी पर्वों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। तमसो मा ज्योतिर्गमय अर्थात (हे भगवान!) मुझे अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाइए।
माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे।अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है और असत्य का नाश होता है। दीपावली यही चरितार्थ करती है- असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है।
-