Ananya chauhan   (Ananya🌹🌹)
1.3k Followers · 1.4k Following

read more
Joined 4 June 2020


read more
Joined 4 June 2020
30 AUG 2021 AT 13:59

हे हरि! हे कान्हा! हे नाथ नारायण!

तुमसे ही ये संसार सारा,
तुम में बसे हर विश्वास हमारा,
नित नयन करें जो जाप तुम्हरा,
विपदा हरो सबकी हे नंदलाला !!

वचन तुम्हारे सदा साथ हमारे,
हर कदम जो नया पाठ पढ़ाएं,
धैर्य, अमन, धर्म की रह दिखाए,
रहना सदा यूं ही साथ हमारे,
रखना हम पर अपना आशीर्वाद बनाए।।

-


24 JUN 2021 AT 10:42

And that's what life says--
A full of experience & emotional wave...

A single destiny
! Uncountable paths !

A freeze calling like a still star,
A dream making us on the warm path..

Falling gently somewhere so far,
Rising silently as just like a scar...

Sending reminders to ourselves...
Hey!!! 😄
! Have a glance in u !
! By the way... like a fire u r! 🤝

-


20 JUN 2021 AT 16:20

वक्त शाम का,
मौसम बेईमान सा,
निकली फिर वो घर से,
ओढ़ एक नकाब सा....

नज़रें हटाते कैसे,
जब उनकी आंखों ने,
फ़िर बिछा दिया,
एक जाल शराब सा....

आंखें डूबा ले गई हमें,
कुछ इस कदर कि,
कोई वजूद न रहा,
फ़िर उस नकाब का....

-


6 JUN 2021 AT 18:45

अब हार से डर क्या रुकना,
बिन हारे यहां कोई जीता कहां है।।

गड्ढों को देख क्या रूकना,
बिन गिरे यहां कोई उठा कहां है।।

अब थोड़ा तो अंगारों में लिपटना ही पड़ेगा,
आखिर बिन जले यहां कोई आग बना कहां है।।

-


1 JUN 2021 AT 14:36

गुमसुम सी कुछ, कुछ बेताब सी लगती,
खड़ी फिर खिड़की पर उस राह को तकती।।

यादें पुरानी आंखों में चित्र सी बन दिखती,
चित्रों में किसी की मुस्कान सी दिखी खिलती।।

मां कह जो पुकारा किसी ने झट वो मुड़ती,
नन्हा सा वो भाग रहा एसी ही झलक सी पड़ती।।

आंख खुली जो आंचल में बसी परछाई बचती,
कैसे वो आवाज़ सुने जो अब तन्हा ही रहती।।

एक चांद सी रोशनी ओढ़े हर रात वहीं दिखती,
रोज़ खिड़की पर खड़ी अपने बच्चे की राह तकती।।

-


31 MAY 2021 AT 21:18

Inside that old room,
Something is changing,
Walls are getting painted,
Some presence of memories are escaping...

Something that on the Wall,
Will wash away sooner from all,
Those Scribbles on the Wall,
Some memories of the childhood hall...

Those crayons fully utilized,
Those walls fully colourised,
Those days fully beautified,
Those scribbles fully describing,
the scribble talent of a small child..
No reward for scribbling the wall...
Still enjoying it as the best time....🧡

-


30 MAY 2021 AT 22:25

आज खुद पर थोड़ा और विश्वास किया है,
अपनी मंज़िल को फिर थोड़ा पास किया है।।

हार से आंखें मिला मैंने उसे ही निराश किया है,
मैंने फिर उठ कर जीत को अपने पास किया है।।

मेहनत को अपने रास्ते में दोस्त बना ....
डर को अर्चनाओं के संग नीलाम किया है।।।

-


13 APR 2021 AT 22:45

What I said, what they felt..
The hurt spells I read..
I forgive, they forget..
I examined they explained..

What I want, what they said..
The shadow of mine..
Recasted by them..
I feel, but the shadow is emotionless..

Truth who knows..
Lies are easy to accept..
Explanations are like myths..
Now to see.. Who will forgive..
Who will forget.. 🧡

-


2 APR 2021 AT 9:59

कौन कहता है कि मैं बच्चा हूं !
शरीर नहीं बताता कौन कितना अकल का कच्चा है।।

कौन कहता है कि मैं अकेला हूं !
ज़िम्मेदारियों ने बखूबी मेरे हाथ को पकड़ा है।।

रुकने का समय कहा है मेरे पास,
आख़िर काम ही करना कुछ ऐसा है,
दरअसल.. बहन इंतज़ार कर रही है मेरा,
और भाई भी ज़रा दो दिनों से भूखा है ।। 🙂

-


17 MAR 2021 AT 15:58

Yes. Now All definations are changing .

I'm still the old one,
But, the thinking is changing.

I'm still the old one,
But, the habits are changing.

I'm still the old one,
But, now nights aren't scary.

I'm still the old one,
But, now all definations are changing.

-


Fetching Ananya chauhan Quotes