Anamika Jamker   (©Anjam)
830 Followers · 118 Following

read more
Joined 9 July 2017


read more
Joined 9 July 2017
8 FEB 2022 AT 13:47

"कोई मेरी ज़रूरत है" - "कमज़ोर"
"मैं किसी की ज़रूरत हूं" - "अहंकार"
और दोनों ही बात - मन का "विकार"




-


20 JAN 2022 AT 23:01

आँखों से ओझल हो जाए कोई तो क्या कीजै,
अंधेरों में खो जाए कहीं तो क्या कीजै,
यूं तो बुलंद है!!! मगर....
फिर आवाज़ भी बैठ जाए तो क्या कीजै!

-


18 JAN 2022 AT 21:58

हर शख़्स जो कातिल है यहां,
वो ही मुंसिफ है यहां!

-


15 JAN 2022 AT 18:56

मौत से डर रहा हूं...
शायद इश्क़ की जानिब जा रहा हूं!

-


14 JAN 2022 AT 22:51

कुछ इस तरह बर्बाद हुआ हूं मैं,
कि सबको आबाद नज़र आता हूं मैं!

एक अरसे से जो आंख रोई नहीं,
उस आंख से गुज़रना चाहता हूं मैं!

एक मेरी ज़ुबान और दूसरी मेरी आँखें,
दोनों पर एक ही बात रखना चाहता हूं मैं!

मुझे गिला तक़दीर से कभी रहा ही नहीं,
बस ख़ुद को कुबूल करना चाहता हूं मैं!

कितना मशगूल हुआ हूं सबके गम में अंजाम,
ख़ुद से भी अब ख़ुद के गम बांटना चाहता हूं मैं!

-


13 JAN 2022 AT 0:33

लौटकर आओगे क्या...???

-


12 JAN 2022 AT 21:33

धरती से आसमान का रंग पूछना है,
जिंदगी से मौत का वजूद पूछना है,
कई किरदारों से मिलकर बनती है कहानियां,
अधूरी कहानियों से उनका अंजाम पूछना है !

-


9 JAN 2022 AT 23:34

ख़ुद से ही लड़ना, खुद से ही झगड़ना,
खुद से ही रूठकर फिर खुद को ही मनाना,
बड़ा मुश्किल होता है खुद से बगावत करना!!!!

-


4 JAN 2022 AT 22:07

कुछ इस तरह रोता हूं मैं.....
कि ऑंसू हॅंसने लगते हैं!!!!!

-


2 JAN 2022 AT 15:59

मैं किस्सों सा बुनता गया खुदको कुछ इस तरह,
कि....
पढ़ने वालों को कहानी पता न चले!

-


Fetching Anamika Jamker Quotes