amrita choudhary  
1 Followers · 1 Following

Joined 24 April 2020


Joined 24 April 2020
26 JAN 2022 AT 19:22

तीन रंगो से बना तिरंगा, भारत माँ की शान है।
देश का गौरव है ये तिरंगा, हमको इस पर नाज है।
अमर रहे गणतंत्र हमारा, अमर शहीद जवान हो।

देश की खातिर हँसते हँसते जो प्राणों की बाजी हार गए,
तन मन धन न्योछावर करके लाल सपूत कहा गए।
अभिलाषा भारत वासी की
तन समर्पित मन समर्पित. और ये जीवन समर्पित
अपना स्वाभिमान हो
मेरा देश महान हो,
मेरा देश महान हो।

-


24 JAN 2022 AT 20:49

देखकर बिटिया की मुस्कान
घर में आ जाती है जान
देखकर उसका खुशियों भरा मुख
मन पा जाता है अनन्त सुख।
माँ की हर उम्र सहेली हुआ करती है बेटियाँ,
हर पिता का अभिमान हुआ करती है बेटियाँ
माँ पिता का तो गुरुर हुआ करती है बेटियाँ।
यूँ ही नहीं परी कहा जाता है इन्हे
दुःख सुख बाँटना कोई बेटियों से सीखे
हर दुःख में भी सुख अहसास कराती है बेटियाँ,
इस विस्तृत संसार में सपनों के पँख लगाए
खुशियाँ बिखेरती है बेटियाँ।

-


1 JAN 2022 AT 22:35

नया वर्ष नया दिन,
नवीन सपने, लेकर
आया है नया वर्ष।
आसमां छू जाने के,
मंजिल को पाने के,
अपने और अपनों पर खुशियाँ लुटाने के,
कुछ रंग प्यार के लेकर आया है नया वर्ष
दो हजार बावीस,
शुभकामनायें हमारी है इस वर्ष,सभी को,
सभी की पूरी हो हर ख्वाइश।

-


2 NOV 2021 AT 18:50

दीप के प्रकाश से उजियारा हो मन,
खुशियों से आपका भरा रहे दामन,
अपार धन वर्षा हो आपके घर आँगन,
यही शुभेच्छा।

Happy Dhanteras

-


24 OCT 2021 AT 15:36

सिन्दूर भरी हो मांग सदा
माथे पर बिंदिया सजी रहे।
हाथों में चूड़ियों की खनखन, मेहंदी की लाली सदा रहे।
पांवो में पायल की रुनझुन, बिछिया संग महावर पाँव सजे
सोलह श्रृंगार करूँ सजना, चाँद संग छवि निहारु मैं।
सौभाग्य सदा मेरा यह हो, हर साल ये चाँद निहारु मैं।

-


20 OCT 2021 AT 19:42

शरद पूर्णिमा का चाँद, अनुपम सुन्दर सुन्दरतम होता है,
कर देता सृष्टि को सुन्दर, उत्सव घर घर होता है
सुंदरता, शीतलता जिसमें, अमृत रस से भरा हुआ,
भर देता मिठास हर मन में, खुशियों का मेला होता है।
ज्यों कान्हा राधा रास मग्न , ना सुध बुध एक एकन की है,
जग राधे श्याम मय होता, हर गोपी श्याम मय होती।
महा रास जग में होता, जगति भी श्याम मय होती।
यह चाँद वही पूनम का है, जब राधा श्याम मय होती।

-


26 SEP 2021 AT 15:51

बेटा कुल गौरव, तो गौरवन्वित करती हे बेटियाँ
बेटा अगर मान तो सम्मान बेटियाँ ।
रोशन करें ये घर को, घर आँगन की रौनक हे बेटियाँ
कौन कहता हे बेटियाँ पराई हुआ करती है,
बेटियाँ तो माँ पिता की परछाई हुआ करती है ,
ना मानो तो देख लो, इतिहास गवाह है
आरंभ से ही सृष्टि के पूजी जाती है बेटियाँ

Happy daughters day

-


14 SEP 2021 AT 19:15

हिंदी अपने देश की शान,
हिंदी पर होता अभिमान।
मातृ भाषा का मान है,
हिंदी का सम्मान है।
हिंदी हिन्दू हिन्दोस्तान
हम सब बोले एक जुबान
हिंदी अपनी है सरताज,
हिंदी अपने देश की शान
हिंदी पर होता अभिमान।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

-


5 SEP 2021 AT 9:19

गुरु जगत में, ज्ञान का, होते है भंडार,
पा न सकते शिष्य कभी, गुरु महिमा का पार।

गुरु बिन ज्ञान न होय है, गुरु से बड़ा न कोय,
गुरु ज्ञान गंगा से ही, जीवन मे सुख होय।

गुरु शिष्य सम्बन्ध तो मन का नाता होय,
जो माने गुरु, ब्रह्म सम, सफल और उन्नत होय।

नमन करें हम गुरु को, दिखलाया सन्मार्ग,
दिया ज्ञान आशीष तो, पथ आलोकित आज।

Happy Teacher's day

-


22 AUG 2021 AT 15:48

भाई बड़ा या छोटा होता, होता है पर वो दिलदार,
बहना की हर अठखेली पर, आता रहता उसको प्यार,
रेशम के प्यारे धागों से होता सम्बन्ध और प्रगाढ़।
सजे कलाई भैया की हरदम, बहना का होता अरमान,
रक्षाबंधन ऐसा बंधन, लगे जो प्यारा है हरबार,
अमर सदा हो भाई बहन का इक दूजे से प्यार अपार।

Happy rakshabandhan

-


Fetching amrita choudhary Quotes