Amrendra Pratap Singh   (Ammu)
217 Followers · 3 Following

Joined 7 July 2017


Joined 7 July 2017
18 JUN 2023 AT 11:04

Melancholy of a heart.


-


17 JUN 2023 AT 11:40

वो ही रहते हैं
अक्सर चुप-चुप
जिन्हें कहना होता है
ढेर सारा बहुत कुछ।

-


16 JUN 2023 AT 21:47

ये दौर भी बीत जाएगा
बीत जाएंगे हम भी,
बस ये बीतते जाने का दौर
बीतना ही नागवार बीत रहा है।

-


12 MAR 2023 AT 23:27

I observed something quite interesting and weird that there are no absolute atheists in the world. In fact, there are hindu atheists, muslim atheists, christian atheists and so on. Seems our background, atmosphere and surrounding do dictate our thoughts in many ways and at times, indirectly. I have seen many atheists having a bit of soft corner for their ancestral religious beliefs and rituals even though they don't follow them and know those are illogical and irrational.

-


19 JAN 2023 AT 14:02

असहाय आकुल आक्रांत मन
बेबस बेसहारा विभ्रांत तन
अश्रुपूरित नेत्रों में विस्तृत
सदियों का घनीभूत अंधेरा
प्रेम से रिक्त उपेक्षा - सिक्त
आवारा अस्तित्व फिरता बेवतन।

-


23 DEC 2022 AT 21:33

अपनी-अपनी ज़िंदगी अपने-अपने ग़म
खुशियों की बारात से तनहा लौटे हम।
हंसी-ठिठोली कहकहे यूं तो थे दरपेश
लेकिन हम चुप ही रहे ज्यों रूठी सरगम।

-


13 DEC 2022 AT 10:43

स्मृतियां
एकल मार्ग एक्सप्रेस वे हैं
ले जाती हैं हमें सुदूर अतीत में
द्रुत गति से
किंतु, छोड़ देती हैं वहीं
दिशा-मार्गहीन
आवारा भटकने के लिए
हम वहां से वापस
तो आना चाहते हैं
किंतु, आ नहीं पाते
और, रह जाते हैं
मृत अतीत के क़ैदी बनकर।

-


3 DEC 2022 AT 21:59

मैं अंधेरे का कायल
उजालों से घायल
जिए जा रहा मानो
बिना पांव पायल।

-


25 SEP 2022 AT 14:32

गगन सा विस्तृत
भावनाओं का संसार
कैसे होगा पार!

-


29 AUG 2022 AT 16:43

अपने एकरस - नीरस जीवन को
कुछ तो नया दें
चलो, तुम और मैं
कर लें अपने गमों की अदला बदली
अपने आंसुओ को
इक नई जुबां दें।

-


Fetching Amrendra Pratap Singh Quotes