Aman Rajpurohit   (-~अमन।@aman_thoughts_)
14 Followers · 3 Following

Joined 24 May 2018


Joined 24 May 2018
1 MAR 2022 AT 20:26

तपती धरा और
आग बरसता अम्बर
पीड़ा अवश्य देते हैं ...!
किन्तु
व्यक्ति को विपरीत हालातों में
जीना सीखा देते हैं ...!!

-


18 FEB 2022 AT 23:27

प्रेम!
पीड़ा अवश्य देता है ...!
किन्तु सदैव पीड़ादायक नहीं होता है ...!!

-


15 FEB 2022 AT 8:23

समय-चक्र के प्रवाह में
आगे वही व्यक्ति बढता है,
जो बह जाता है ...!

जो विरोध करता है,
वो रह जाता है ...!!

-


4 FEB 2022 AT 17:36

'आप'अतीत के अंधकार में,
वर्तमान को,नहीं 'जी' सकते ...!

'भविष्य'आपके इंतजार में है,
आप उसे,नकार नहीं सकते ...!!

-


11 DEC 2021 AT 8:56

तुमने नज़रें मिलाई
तो डूब जाओगे ...!

हम नज़रों में
समंदर लिए फिरते हैं ...!!

-


11 DEC 2021 AT 8:49

अभी
तो समय है,
'साध्य'
को साधने का ...!
🎖️📚📚📚🏆
जब
बरखाआयेगी
तब रोमांच करेंगे ...!!

-


11 DEC 2021 AT 8:41

'भंवर' से लडना हैं
'तुंद' लहरों से उलझना है ...!

एक ख्वाहिश के खातिर,
'सर्वस्व' न्योछावर करना है ...!!

-


29 NOV 2021 AT 10:36

पलकों तले आस है
मन में एक विश्वास है ...!
"लक्ष्य"
तक पहुंचने को लगी गहरी प्यास है
अब,चलना श्वास-श्वास है ...!!

-


22 NOV 2021 AT 15:51

हम जिन महान् भारतीय संस्कारों की
दुहाई देते थे,
वे अब
खंड-खंड हो रहे हैं
और
इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं
"विखंडित होते परिवार"

-


10 NOV 2021 AT 21:07

समंदर के सफर पर निकलें हैं साहब!
कश्तियाँ कमजोर कैसे हो सकती हैं

-


Fetching Aman Rajpurohit Quotes