Aman Prachand  
78 Followers · 6 Following

read more
Joined 22 August 2019


read more
Joined 22 August 2019
7 DEC 2021 AT 10:36

इश्क करो हम जैसों से
या बिक जाओ पैसों से

-


20 NOV 2021 AT 23:44

मन की धाराओं का संयम टूट रहा
जीवन में रिश्तों का दामन छूट रहा
रिश्तों पर विश्वास करें किस तरह हम
रखवाला ही ह्रदय तिजोरी लूट रहा

-


20 NOV 2021 AT 22:58

खुशियां आस पास है
दिल यूं ही उदास है

जो आँखों मे छिपा है
कोई तो बात खास है

किसी ने जख्म दिया था
अबतलक एहसास है

आधी उम्र कट गयी
मेरी मंजिल भी पास है

खुद से प्यार कर सकूं
यही आखिर प्रयास है

-


10 NOV 2021 AT 21:18

खुशियों में मिलती है महफिल
गम में साथ नहीं देता कोई

-


9 NOV 2021 AT 22:59

बहा दूं यादें इसमें, ये दिल दरिया नहीं कोई
तुझ से बात करने का भी जरिया नहीं कोई

-


9 NOV 2021 AT 0:07

ताउम्र दिल में सलामत नहीं है वो
कुछ और है, मोहब्बत नहीं है वो

-


3 NOV 2021 AT 0:42

रात के दामन में जलते दीपक
सूर्य सी रौशनी तो नहीं दे सकते

परन्तु चांद सा बिखेर सकते है
आंगन मे चांदनी
दामन में खुशियां
जीवन में प्रेम

-


2 NOV 2021 AT 0:14

निभा रहा हूं, मुकर रहा हूं
मैं मोतियों सा बिखर रहा हूँ
गुजर रही है ये जिंदगी भी
मैं साथ उसके गुजर रहा हूं

-


23 OCT 2021 AT 20:12

पल दो पल का याराना है
पल दो पल की यारी है
मोहब्बत से दिल टूट चुका है
अब यारों की बारी है

-


18 OCT 2021 AT 20:24

लोग बहुत हैं, यारी कम है
बेहतर है, गद्दारी कम है

-


Fetching Aman Prachand Quotes