रस्सी से बंधा इंसान कोशिश करके मुक्त हो सकता है,
परंतु विचारों से बंधा इंसान कभी मुक्त नहीं हो सकता है।
Listening is Often More Healing than Advice.
उदास रहने की अनगिनत वजहों के बीच,
खुश रहने की एक वजह ढूँढ़ना ही "जिंदगी" है।
जिन्दा रहना है तो जिंदगी से लड़ते रहना होगा।
उसके लिए 1 (स्वयं:') का ख्याल रखना होगा।
"0" तो पीछे लगते रहेंगे
हमें "1" को मजबूत रखना होगा।
JIYO DIL SE ❤️-
👑King of my world👑
❤️🌳 Nature lover 🌳❤️
Enter in this beautiful world 28 d... read more
बार बार कोई नहीं आएगा हमारी ज़िन्दगी में
इसलिए हर उस इंसान की कदर करना चाहिए जो हमारे पास है।
हम दूसरों के अच्छे-बुरे गुणों की
चर्चा में अपना समय व्यतीत करते है,
हम अपना ही समय नष्ट करते हैं।
क्योंकि वह समय न तो अपने बारे में
और न ही ईश्वर के बारे में सोचने में व्यतीत होता है,
बल्कि दूसरों के बारे में व्यर्थ सोचने में
व्यतीत होता है।
JIYO DIL SE ❤️-
कुछ लोगों के लिए हम महत्वपूर्ण नहीं है,
इस बात को स्वीकार करना है और आगे बढ़ते रहना है।
हिम्मत रखो भयभीत न रहो।
जिंदगी चार दिन की है इस चार दिन की जिंदगी में क्या भय करना,
किसका भय करना?
जो होना ही है वो होना ही है,
उसके लिए क्या फिक्र करनी,
जीने का मज़ा क्यों छोड़ने का?
जीने की पूर्णता क्यों छोड़नी?
जीने का निखार क्यों छोड़ने का?
जीवन में सारा खेल सब विचारों का है,
विचार अच्छा रखेंगे तो सब अच्छा होगा।
JIYO DIL SE ❤️-
हम उम्र बढ़ने से ही बड़े नही होते,
हमें परिपक्त,मैच्योर और बुद्धिमान भी होना चाहिए।
मन तो सभी के पास है,
लेकिन मनोबल किसी किसी के पास होता है।
Protect Our Mind & Heart From Unnecessary Stress.
JIYO DIL SE ❤️-
संबंध का अर्थ है पीठ पीछे भी सम्मान।
सोच से विचार, विचार से व्यवहार,
व्यवहार से हमारा किरदार बनता है,
और किरदार से हमारी पर्सनेलिटी बनती है।-
आजकल लोगों को हर चीज़ की क़ीमत तो पता है,
पर अहमियत नहीं है।
अपनी सेहत से प्रेम करना होगा,
वरना हम किसी से भी प्रेम करने लायक नहीं रहेंगे।
स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है,
न कि सोने-चाँदी के टुकड़े।
खुद का मूल्य (लायकात) बढ़ाओ,
किसी की शाबाशी की जरुरत नहीं लगेगी।
चमच, प्याली, कपडे-लटे, सोना चांदी,गाडी खरीदना अगर शगुन है,
तो खुद को सात्विक बनाके रखना
और दूसरों का भला करते रहना फर्ज़ है।
JIYO DIL SE ❤️-
Judge करना छोड़ देना होगा,
Judge करते ही रहना है तो साथ नहीं चल पाओगे।
जिसे जीना आता है
वह बिना किसी सुविधा के भी खुश मिलेगा।
जिसे जीना नही आता वह सभी सुविधओं के होते हुए भी दु:खी मिलेगा।
JIYO DIL SE ❤️-
भोजन का व्रत तभी सहज और कारगर है,
जब विचार व्यवहार वाणी का उपवास हो।
कितनी खूबसूरत बात है ना कि ईश्वर ने हमें चुना है
एक और दिन देखने के लिए।
हम कितने हल्के में लेते हैं इस बात को।
बहुत से लोग हैं जिन्होंने आज की सुबह नहीं देखी।
इन बातों के लिए ईश्वर को धन्यवाद देना शुरू करना है, तब हम समझ पाएंगे कि जो कुछ हमारे पास नहीं है, उससे ज्यादा हमारे पास है।
ईश्वर कोई उपलब्धि या सिद्धि नहीं,
बस खुद के हमेशा होने का अहसास है।
पल पल शुकराना प्रभुजी।
JIYO DIL SE ❤️-
संभव और असंभव के बीच की दुरी
व्यक्ति के निश्चय पर निर्भर करती है।
ऐसा समय कभी नहीं आता
जब सब अनुकूल हो या सभी कुछ प्रतिकूल हो,
सब सुखी हो या सभी दुखी होगा।
परिस्थिति को समझना,
स्वीकारना और उसके अनुसार चलना ही
बुद्धिमानी है।
JIYO DIL SE ❤️-