10 JAN 2019 AT 23:00

सोने का पिंजरा,
सुनहरी चिड़िया,
सोने का दाना,
सुनहरी चोंच।

सोने की सलाखें,
सुनहरा आसमान,
सोने से भी ज्यादा,
सोने का सामान।

सुनहरी चिड़िया,
तोड़ पिंजरा उड़ गई,
रह गई सलाखें,
रह गया आसमान।

सुनहरी दुनिया,
अब बेमानी,
सुनहरा पीछे सब,
छोड़ गई।।


- अक्षुण्णया