मेरे पास से जो गुज़रा तो मेरा हाल तक न पूछा,
मैं कैसे मान जाउँ वो दूर जा के रोया?
-परवीन शाकिर
तेरे पास से गुजरे तो तेरे जुनून में थे फ़राज़,
जब दूर जा के सोचा तो ज़ार ज़ार रोये।
-अहमद फ़राज़
-
Not a Professional writer...
Just trying my best.
Wish me on - 23 June
Wha... read more
कुछ प्रेम कहानियां ऐसे भी खत्म हुयी
प्रेमिकाओं के ज़िस्म पर लगाई गयी हल्दी से
मिटायी गयी हर याद उनके प्रेमी की
मारी गयी हर खुशी उनके प्रेम की
उनके घरवालो द्वारा यह कहकर की
हल्दी एक पवित्र खुशहाल रस्म है।-
घिरी घटायें आया सांवन बह चली है जलधार
कहीं बरस रहे है मेघ तो कहीं बरस रहे है नैन-
लड़कियाँ प्रतिभाशाली नहीं हो सकती,
लड़के खूबसूरत नही हो सकते।
लड़कियाँ खुल के हँस नही सकती,
लड़के खुल के रो नही सकते।
दहेज न लाने वाली लड़की का सम्मान नही हो सकता,
सरकारी नौकरी के बगैर लड़के की इज़्ज़त नही हो सकती।
फिल्मों की प्रेम कहानियाँ बहुत पसंद आती है,
समाज का एक प्रेम विवाह स्वीकार नही है।
मुस्कुराइये,
आप तथाकथित खुले विचारों वाले
समाज मे रहते हैं।-
वो लड़के जिन्होंने पाई पाई जोड़कर लाकर दिये झूमके अपनी प्रेमिकाओं को किसी मेले से उन्हें समझ भी नहीं आया कि कैसे एक रोज़ उनसे अमीर घर का लड़का सोने के कंगन देकर ले गया उनके प्रेम को।
शायद तभी से लड़के प्रेम के हिसाब में थोड़ा कच्चे रह गये।
उन्हें तब जाकर एहसास हुआ की सोने के कंगन मेले के झुमकों से कहीं ज़्यादा महँगे होते हैं।-
ये तेरी हिजरत का दर्द सहना हमे भी सिखा देती
होता है मोहब्बत में बिछड़ने का दस्तूर हमे भी बता देती
खिलाया था एक मर्तबा तूने अपने जन्मदिन का केक हमे
अच्छा होता उस दिन तू उसमे जहर मिला देती।-
आप जानते हैं दुनिया की देखने वाली सबसे दुर्लभ चीज क्या है,
एक रोता हुआ मर्द...
औरत को अक्सर रोते हुये देखा होगा पर अगर कही कोई मर्द आपके सामने रोये तो उसके कंधे पर हाथ रखना और उससे कहना हाँ तुम रो सकते हो!
और यकीन मानो वो आपके सामने चीख चीखकर रोयेगा।-
मिडिल क्लास लड़के को कभी प्यार नही करना चाहिए
क्योंकि.....
अधूरा प्यार उसे चैन से जीने नही देगा और
घर की जिम्मेदारियाँ कभी मरने भी नही देंगी।-
गवाया है बचपना मासूमियत में
जवानी में मोहब्बत कर के पछता रहे हैं
कहीं आँखों मे आँसू दिख न जाये
तो हम चश्मा लगा कर रो रहे हैं।-
वो लड़के जिनको कड़कती ठंड में भी निकालकर देनी पड़ी अपनी जैकेट प्रेमिका की ख़ातिर और फिर उन्हें अनुमति भी नहीं मिली की वो ठिठुरने का ज़रा आभास भी कर सकें, वो लड़के आख़िर में सीख गए अपने अंदर की आग से शांत करना उस भीषण ठंड को भी।
-