Aashi Agrawal   (Agrawal diary ❤️)
4.3k Followers · 9 Following

read more
Joined 4 April 2020


read more
Joined 4 April 2020
22 OCT 2020 AT 19:10

खुशी मत ढूंढो गैरों में
कभी तो, खुद से भी प्यार कर लो।
अमानत नहीं है यह जिंदगी दूसरों के
कभी तो, खुद को भी आजमा कर देख लो।

आंसू नहीं संभालता है कोई
कभी ,खुद हि हांस लिया करो लिया करो।
जन्नत जैसा है यह जीवन
कभी ,खुद को भी फरिश्ता मान लिया करो।

-


17 OCT 2020 AT 9:35

हर मां में ,एक रूप तेरा
मां हमने पाया है,
जिस ममता की छांव में
जी रहे हैं मां तेरी ही छाया है.....

-


13 OCT 2020 AT 19:06

मां तेरे लिए कोई खास दिन नहीं होता,
तू हर दिन खास होती है।।
अगर दुनिया छोड़ भी जाए मुझे अकेला,
तू हर वक्त पास होते हैं।।

-


12 OCT 2020 AT 10:52

हमें तो उनकी आंखों का नूर बन कर रहना था।
पर उन्होंने तो धूल समझ कर निकाल दिया।।

-


9 OCT 2020 AT 15:07

कहने को तो बहुत कुछ है आपसे
पर हम अपने जज्बात को रोक लेते हैं,

सुनने को बहुत कुछ है आपसे
और हम अपने दिल को संभाल लेते हैं,

बस यही ख्याल रहता कि आप हमें एकटक देखा करे
और हम आपसे बस यूं ही रात भर बातें किया करे।

-


2 OCT 2020 AT 22:14

दिल कितना भी चाहे मगर
उसे चुप रहना सिखा देना
आवारा हवानों से तुम
कहीं दिल ना लगा लेना।।
चंद दिनों की खुशियों के बदौलत
उम्र भर के गम मिलते हैं
इन राहों पर चलकर जो जखम मिले
वो ना कभी सिलते हैं।।
एक साया हर पल साथ चलता है
दिल नये ख्ख्वा भुनें से डरता है
कुछ मीठी यादें सीने में डूबी रहती है
आंखों में उदासीया आंसू बन बहती है।।
तुम अपने इस जीवन को
दुख का संसार ना बना लेना
आवारा हवानौ से तुम
कहीं दिल ना लगा लेना।।

-


2 OCT 2020 AT 7:56

सत्य अहिंसा शांति का रहा ना कोई मोल,
नोट में कैद होकर रह गए बापू के बोल।।

-


1 OCT 2020 AT 11:16

किस बात पे हैरान हूं,
किस बात पे मनाऊं तुझे।
तू शोक नहीं जिंदगी है मेरी, कैसे भला बताऊं तुझे।।

तू शाख है मुझ खिलते पेड़ की,
मैं माली बन सजाऊं तुझे।
जो तू टूट जाए तो प्यार से सींचू तुझे,
तारों की घनी छांव में सुलाऊ तुझे।।

-


29 SEP 2020 AT 9:11

Mujhpe itna sa ahsan kar do na
Mujhe aapne ishq me badnam Kar do na

-


26 SEP 2020 AT 10:51

क्यों कुछ अधूरा सा लगता है।
सब कुछ पास होते हुए भी।।

क्यों मन बेचैन सा रहता है।
सबका साथ होते हुए भी।।

क्यों वो खुशी हमेशा नहीं मिलती।
तेरे साथ ना होने पर भी।।

क्यों तू हमेशा अपने साथ ले जाता है।
दिल मेरा होते हुए भी।।

-


Fetching Aashi Agrawal Quotes