जिंदगी में बस यही बात तय है,
की तय कुछ भी नहीं।
-
अपना सर और किरदार हमेशा
ऊंचा रखिए,
ये अच्छे बुरे दिन तो आते जाते रहते हैं।
-
इंसान औरों के साथ गलत करके इतराता हैं,
अपनी बारी आनेपे न जानें क्यूं डर जाता हैं।
-
महाभारत में श्री कृष्ण नें सिखलाया है यही,
गलत के साथ गलत, करना सही के साथ सही।
-
गर हारे हुए में ताकत हैं उठ जानें की,
फिर किसी की मजाल नहीं उसे रोक-पाने की।
-
जीना है तुझे तो लड़ना ही पड़ेगा,
यहां कुछ भी इतना आसान नहीं।
संघर्ष हर छण है करना ही पड़ेगा,
करलेगा चमत्कार तू कोई भगवान नहीं।
थकेगा हारेगा पर चलना ही पड़ेगा,
चार लोग सहारा देगें ये कोई समशान नहीं।
जिंदगी रण है और हर छण है,
ये किसी तमाशे का मैदान नहीं।।
-
एक ताक़तवर इंसान बनने के लिए,
एक ताक़तवर सोच चहिए।
जो किसी भी परिस्थिति में,
परिवर्तित न होने के लिए बाध्य हों।।
-
सफ़लता का आशीर्वाद केवल उन्हें ही
मिलता हैं,
जिन्होंने संघर्ष के कदमों को स्पर्श
किया हों।
-