(कवि हिंदराज)
15 Followers · 49 Following

केवल राष्ट्रवाद की बात
सनातन से समझौता नही
Joined 6 November 2021


केवल राष्ट्रवाद की बात
सनातन से समझौता नही
Joined 6 November 2021
28 FEB 2024 AT 18:48

अपार बहुमत से सरकार आएगी
पूरे विश्व में एक ही हुंकार छाएगी
गठबंधन के चोर कितने भी हो जाए,
इसबार मोदी की गारंटी धूम मचाएगी।।

-


28 FEB 2024 AT 15:25

पहले से ज्यादा धार रहेगी
लड़ाई आर पार की रहेगी
धारा 370 हटाने वाले की,
फिर एक बार सरकार रहेगी।।

-


1 FEB 2024 AT 15:41

अवध में प्रभु राम बैठ गए
काशी में महादेव बैठेंगे।
मथुरा की तैयारी करलो
माधव को बंशी बजाते देखेंगे।
जहा जहा भी मंदिर था
वहा की जमीन खोदेंगे।
जिनकी भी मूर्ति मिलेगी
उनका घर उनको सोपेंगे।।

-


22 JAN 2024 AT 1:21

मंदिर भव्य बने ये सपना बहुत पहले गड़ा गया है
भव्य जीत से पहले कांटो भरे मार्ग पर चला गया है
उत्साह में इसे सरलता से मिली जीत मत समझना,
इसी विजय को लाने में कई वीरो ने बलिदान दिया है।

-


19 JAN 2024 AT 20:39

वर्षो के संघर्ष के बाद अब अयोध्या सजने वाली है
अपने घर दीप जलाकर हमको भी दीपावली मनानी है
रामलला के मंदिर की प्रतीक्षा अब पूरी होने वाली है,
विराजेंगे जब प्रभु राम तब प्रजा की खुशहाली है।।

पूरी सृष्टि में केवल प्रभु के नाम की हलचल है
देखने प्रभु श्री राम को हर रामभक्त विकल है
चंचल मन प्रभु की प्रतीक्षा में अविचल है,
सनातन की विजयगाथा का आने वाला कल है।।

-


16 JAN 2024 AT 18:33

वर्षो प्रतीक्षा की हमने मंदिर भव्य बनाने के लिए
हमने सतत संघर्ष किया रघुनंदन को लाने के लिए।
परिस्थितिया विपरीत थी फिर भी हम रुके नहीं
असुरों की संख्या ज्यादा थी फिर भी हम झुके नहीं।

-


16 JAN 2024 AT 18:28

भावुक पल है हम सबके लिए रोमांचित पल है
पूरी सृष्टि में केवल प्रभु के नाम की हलचल है।
हमने किसी व्यक्ति पर नही असत्य पर विजय पाई है
प्रभु के मंदिर की हर ईट कारसेवको की निशानी है।।

-


16 JAN 2024 AT 18:23

वर्षो के संघर्ष के बाद अब अयोध्या सजने वाली है
अपने घर दीप जलाकर हमको भी दीपावली मनानी है।
रामलला के मंदिर की प्रतीक्षा अब पूरी होने वाली है
विराजेंगे जब प्रभु राम तब प्रजा की खुशहाली है।।

-


16 JAN 2024 AT 18:20

हर गांव,गली,मोहल्ले में केवल एक ही अभियान है
सबको बस ये याद रहे अपना नगर अयोध्या धाम है।
विजय मिली है हमको हम सब मिलकर खुशी मनाए
अपना सब कुछ भूलकर प्रभु श्री राम के हो जाए।।

-


15 JAN 2024 AT 17:32

अपनी लड़ाई खुद ही लड़ो
मेहनत जितनी करनी पड़े करो
हारकर बैठने से अच्छा तो,
जीतने के लिए संघर्ष करो।।

-


Fetching Quotes