(निशु (निश)🇮🇳💓)
49 Followers · 33 Following

read more
Joined 28 August 2020


read more
Joined 28 August 2020
21 MAY 2023 AT 9:47

जिन्दगी के वास्ते, चुन लिए वो रास्ते।
खुद को भुला बैठे, जिन्दगी के वास्ते।।

-


13 AUG 2022 AT 22:53

दीवानी तेरी, मस्तानी तेरी
राह तेरी देखे ये रानी तेरी।

-


5 AUG 2022 AT 23:23

जब मिलने तुम न आई तो।
चातक से अम्बर देख रहे
जैसे बरखा न आई हो।
ऐसे तरसे तुझे देखन को
ज्यों बच्चा अपनी माई को।
तन-मन भीगे तो प्यास बुझे
जो छोङ दूं मैं तन्हाई को।

-


15 JUL 2022 AT 20:26

प्रेम में पुरुष स्त्री के माथे को चूमकर वसियतनामे पर दस्तखत से कर देता है। इजहार ए प्रेम करना सभी के बस में नहीं होता पर लबों से माथा चूमकर सब समर्पित कर देता है।

-


27 OCT 2021 AT 22:27

मिला है जन्म इंन्सां का
किसी के काम आ जाओ।
कीसी का हमदर्द बनके
जन्म को व्यर्थ न खो के।
जहाँ को अर्थ दे करके
अमर तुम नाम कर जाओ।

न जीवन बारम्बार मिले
जो भटका मिले, वो राह चले।
मिलके तुमसे, मुस्कान खिले
वो सबसे मिले, ज्यों रब से मिले।
जीवन का सार दे जाओ
किसी के काम आ जाओ।

हो श्रेष्ठ प्राणी धरा के तुम
मानवता को पढ़ा के तुम।
प्रकृति- प्रेम सिखा के तुम
अन्तिम लक्ष्य को पा के तुम।
खुदी को रास आ जाओ
किसी के काम आ जाओ।

-


24 OCT 2021 AT 13:46

मेरे महबूब तु सदा मुस्कुराता रहे। भंवरों की तरह गुनगुनाता रहे।

तेरे चेहरे से हँसी कभी गुम न हो। नित चाँद सा चेहरा चमकता रहे।

-


23 OCT 2021 AT 10:44

दिल तु कब तक खफा रहेगा।
न कोई यहाँ है रहने वाला
न तु भी यहाँ पर सदा रहेगा।

-


23 JUL 2021 AT 12:22

क्या अब भी तुमको लगता है
टोपी ने देश बचाया है।
यह भ्रम उसी को होता है
जिसने जनता का खाया है।

-


22 JUL 2021 AT 22:41

ख्वाब कुछ पुरे हुए।
कल तक थे मरे हुए,
दरख्त वो हरे हुए।
परिंदे घरों को लौटे,
थे जो उङे हुए।

-


14 JUL 2021 AT 0:26

याद तो आता ही होगा
वो जमाना पुराना ।।
वो चीजों के लिए रुदन मचाना।
फिर माँ का थपङा के चुप कराना।।
याद तो आता ही होगा ......................

(पूरी कविता अनुशीर्षक में )

-


Fetching Quotes