मिज़ाज नहीं बदल जाता सफ़र का,
कश्तियां बदल लेने से,
लहरों की तासीर जैसी थी, वैसी ही रहेगी।
तुफ़ान को आना है, वो आकर रहेगा,
कश्तियां बदल लेने से,
किनारों से दूरी जैसी थी, वैसी ही रहेगी।
पर कातिल कोई मुंसिफ के भेस में हो तो,
कश्तियां बदल लेने से,
ज़िन्दगी से उम्मीद जैसी थी, वैसी ही रहेगी।- Virag R. Dhulia
8 JAN 2023 AT 2:02