Vikas Relhan VK   (Vikas Relhan Vk)
258 Followers · 71 Following

read more
Joined 12 April 2018


read more
Joined 12 April 2018
9 DEC 2022 AT 22:35

जिनको है, उनको हमेशा रहेगी,
जिनको नहीं है, उनको कभी नहीं होगी ।
बताओ क्या?

-


20 NOV 2022 AT 20:53

जब इंसान अकेले में हँसने लगे
तो समझो इश्क़ हुआ है,
ख़ुद से बातें करने लगे
तो समझो इश्क़ हुआ है,
ख़ुद से प्यार करने लगे
तो समझो इश्क़ हुआ है,
ज़रूरी तो नहीं कि किसी दूसरे से हो तभी इश्क़ हो,
ख़ुद से इश्क़ होना ही असली इबादत है ।।

-


17 NOV 2022 AT 7:33

सुनी सुनाई बातों पर क्यूँ यक़ीन करते हो साहेब?
साथ रहो तो पता चले,
कौन किसके लिए ठीक है, कौन नहीं !

-


29 OCT 2022 AT 19:46

जो सीख रहे हैं, वो और ज़्यादा सीख रहे हैं,
और जो नहीं सीख रहे, वो बस चीख़ रहे हैं।

-


16 OCT 2022 AT 10:33

एक शख़्स को मैं,
उसके शराफ़त के दिनों से जानता हूँ ।

-


7 OCT 2022 AT 17:59

Tradition-
सब मोह माया है🙏🙏🙏


Me-
मोह माया में ही सब है😂😂😂

-


3 OCT 2022 AT 14:58

गुड़ और इश्क़
जितना पुराना,
उतना ही मीठा ।

मिर्च और नफ़रत
जितनी पुरानी,
उतनी तीख़ी ।।

-


3 OCT 2022 AT 11:25

उसके प्रति ज़रा सा भी संशय, गुस्सा, भेदभाव, बदले और बदलने की भावना, ईर्ष्या, अहम या लोभ आपके मन में होगा, जिसे आप चाहते हैं, तो परमात्मा कभी उसको आपका नहीं होने देगा ।।

-


1 OCT 2022 AT 19:46

मुझे इतना तो ज्ञानबोध हो गया है कि,
मैं रोज़ रोज़ एक ही लकीर पीटने के लिए पैदा नहीं हुआ हूँ।

-


30 SEP 2022 AT 9:11

Broken Heart:-
ग़लती कोई एक करता है,
सज़ा सबको मिलती है।
बेवफाई कोई एक करता है,
नफ़रतें सबको मिलती हैं।
धोख़ा कोई एक देता है,
यक़ीन सभी के लिए टूट जाता है।
दिल कोई एक तोड़ता है,
दिल से उतर सब जाते हैं।

-


Fetching Vikas Relhan VK Quotes