Khatri92   (Twinkle Nandu Khatri)
177 Followers · 171 Following

Joined 23 July 2019


Joined 23 July 2019
7 SEP 2022 AT 13:40

हां,मैं तो बुरी हूं
क्या आप में इतनी अच्छाई है
कि मुझे सुधार सकें??

-


16 JUL 2022 AT 17:46

प्रेम को कभी समाज के हिस्से में लाया ही नहीं
तभी तो केवल किस्सा बनकर रह गया!!

-


12 JUL 2022 AT 13:57

इन दिनों

यही एक ज़रिया है
प्रेम को बचाए रखने का।

की पंक्तियाॅं बन चुकी है
प्रेम की ज़ुबां और घर।।

-


16 JUN 2022 AT 22:55

"स्वतंत्रता मिलेगी प्रेम में तुम्हें
लेकिन आजाद नहीं हो पाओगे उससे"

-


14 JUN 2022 AT 15:10

"हम सब एक ऐसी हकीकत है
जिन का हमेशा के लिए जीना
सिर्फ स्मृतियों में बसा है"

-


13 JUN 2022 AT 16:20

बरसात बरसने के बाद या तो
आसमान धूल जाता है
या आंखें
कुछ भी हो सकता है
लेकिन,
यह भी जरूरी है
नजारों में साफ
और ताजगी के अनुभव के लिए।।


-


20 OCT 2021 AT 22:32

लगातार घटित होता मुझ में
कभी अंधेरे में रोशन पूनम सा
कभी घने अंधेरे की अमावस्या में
एकम के इंतजार सा
कभी आधा- कभी पूरा
जैसा भी हो
बस;
सदैव मेरा चाॅंद है तू।


-


20 MAY 2021 AT 8:42

कोई हो या ना हो,
बारिश जरुर बरसके गिरी है
मेरे साथ।

-


12 MAR 2021 AT 15:46

तडका लगाना और चूल्हे की आंच पर रोटी पकाना सीख लिया।
वह लड़की ने अपने अस्तित्व को धूएं की तरहां उड़ता हुआ देखकर,
खुद को एक संपूर्ण औरत बनते देख लिया।

-


12 MAR 2021 AT 12:25

भक्ति में कांच सी सच्चाई है
जिसमें मग्न हो
वही नजर आता है।

-


Fetching Khatri92 Quotes