श्री राम राम रामेति रमे रामे मनोरमे ।
सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने ॥
भगवान शिव पार्वती जी को राम नाम की महिमा समझाते हुए कहतें हैं कि भगवान राम का नाम सभी शब्दों से अधिक मधुर है और इस नाम का जाप, सम्पूर्ण विष्णु सहस्त्रनाम या विष्णु के 1000 नामों के जाप के समतुल्य है.
इस बात की पुष्टि करने के लिए कि 3 बार राम नाम का जाप = 1000 बार या सम्पूर्ण विष्णु सहस्त्रनाम के जाप के बराबर है, यहाँ एक दिलचस्प संख्यात्मक गणना है-
राम के नाम में संस्कृत के दो अक्षर हैं- र एवं म
र (संस्कृत का द्वितीय व्यंजन : य, र, ल, व, स, श)
म (संस्कृत का पाँचवा व्यंजन : प, फ, ब, भ, म)
र और म के स्थान पर 2 तथा 5 रखने से राम = 2 x 5= 10
अतः तीन बार राम राम राम बोलना = 2 x 5 x 2 x 5 x 2x 5 = 10 x 10 x 10 = 1000. इस प्रकार 3 बार राम नाम का जाप 1000 बार के बराबर है.
आप सभी को रामनवमी की हार्दिक सुभकामनाएँ- Kimaya Popat
13 APR 2019 AT 14:23